Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

12 अफेयर्स 5 शादियां, फ्लैट में सड़ती रही इस बॉलीवुड स्टार की लाश, हुआ दर्दनाक अंत

---विज्ञापन---

90 के दशक में इस एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और खूब नाम कमाया. फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर इस एक्टर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन उसका अंत ऐसा होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था. जीवन में एक्टर ने 5 बार शादी रचाई, लेकिन अंत समय में कोई काम नहीं आया. आज भी इस एक्टर ने स्क्रीन पर निभाए गए अपने किरदारों से लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ी है. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन महेश आनंद की, जो 80 के दशक के आखिरी और 90 के दशक की शुरुआत में भारतीय सिनेमा के मशहूर विलेन्स में से एक थे. महेश आनंद ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के तौर पर की थी और बाद में फिल्मों में कदम रखा. अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स के साथ करने वाले महेश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पांच शादियां की थीं.

---Advertisement---

महेश ने साल 1984 में फिल्म 'करिश्मा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. लंबी-ऊंची कद काठी की वजह से उन्हें अक्सर विलेन वाले किरदार मिले, जिन्हें उन्होंने बड़ी बखूबी निभाया. अपने पूरे करियर के दौरान, महेश 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए और 'भवानी जंक्शन', 'इंसाफ', 'शहंशाह', 'सोने पर सुहागा', 'गंगा जमुना सरस्वती', 'कुली नंबर 1', 'विश्वात्मा', और 'तूफान' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया.

महेश आनंद अपनी निजी लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे. उन्होंने पांच शादियां रचाई और उनके 12 अफेयर थे. सबसे पहले महेश आनंद ने प्रोड्यूसर बरखा रॉय, जो एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन थीं उनसे शादी रचाई. लेकिन ये शादी 5 महीनों में ही टूट गई. इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल रहीं एरिका मारिया डिसूजा से साल 1987 में दूसरी शादी की. इस शादी से दोनों को एक बेटा हुआ लेकिन ये शादी भी कुछ महीनों में ही टूट गई.

---Advertisement---

एरिका अपने बेटे को लेकर विदेश चली गईं और हमेशा के लिए सारे रिश्ते-नाते महेश के साथ खत्म कर दिए. इसके बाद साल 1992 में महेश ने एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से शादी की. ये शादी भी कुछ वक्त खत्म हो गई. इसके बाद फिर एक बार महेश ने शादी रचाई. साल 1999 में महेश ने एक्ट्रेस ऊषा बचानी से शादी की. अफसोस इस शादी ने भी महेश की शराब की लत के चलते दम तोड़ दिया. पांचवी शादी महेश ने अपने जीवन के आखिरी दिनों में की थी. कहा जाता है कि महेश के 12 अफेयर्स भी रहे, जिसमें वो कुछ के साथ तो लिव-इन में भी रहा करते थे.

कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद महेश आनंद का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें 6 महीने घर पर रहना पड़ा और इसी बीच उनकी जगह दूसरे कलाकारों को मिल गई. पांच शादी रचाने के बाद भी महेश अपने जिंदगी में तन्हा रह गए. आर्थिक तंगी के शिकार महेश की हालत ऐसी हो गई थी कि उनके पास पानी पीने तक के पैसे नहीं थे.

---Advertisement---

इसके बाद साल 2018 महेश की लिए थोड़ी खुशियां लेकर आया. एक तरफ उन्होंने रशिया की रहने वाली लाना से पांचवी शादी की, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म राजा रंगीला में काम करने का मौका मिला. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म की रिलीज के 22 दिन बाद महेश आनंद की बॉडी उनके घर से बरामद की गई. इसके बाद एक्टर की पांचवी पत्नी ने उनका अंतिम संस्कार किया.

First published on: Apr 05, 2026 06:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola