Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए दो वीकेंड बीत चुके हैं. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. हालांकि अब धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हर गुजरते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है. हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में हल्का उछाल दर्ज किया गया. इस दिन फिल्म ने सोमवार के मुकाबले अधिक कारोबार किया. आइए जानते हैं कि रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.
मंगलवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि देशभर में इसके 3,666 शो चले. मंगलवार को फिल्म ने सोमवार के मुकाबले 10 लाख रुपये अधिक की कमाई की. सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
दुनिया भर में कॉकटेल 2 ने किया इतना कलेक्शन
हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ को अभी 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. भारत में फिल्म ने 12 दिनों में 86.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 131.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’, साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ की कहानी भी पहली फिल्म की तरह एक लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें दो लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करने लगती हैं.
यह भी पढ़ें- पत्नी के तलाक के एलान के बाद गौरव खन्ना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी बीवी है यार! हमेशा…’