Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Reacher 4 OTT Release: पाॅपुलर वेब सीरीज रीचर के चौथे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Reacher 4 OTT Release Date:

---विज्ञापन---

Reacher Season 4 Release Date

Reacher 4 OTT Release Date: हॉलीवुड सुपरस्टार एलन रिचसन स्टारर वेब सीरीज ‘रीचर’ के चौथे सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया गया है. इसके साथ ही इसकी पॉपुलर लोकप्रिय किरदार और स्पाई एजेंट ‘नीली’ को लेकर बड़ा सरप्राइज भी दिया गया है.

‘रीचर सीजन 4’

वेब सीरीज ‘रीचर’ के अगले और नए सीजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. इसके चौथे सीजन की कहानी जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने जा रही है. इसकी जानकारी खुद रीचर के लीड एक्टर एलन रिचसन ने मंगलवार को दी है. उन्होंने खुद ‘रीचर सीजन 4’ की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस की गई है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा ‘रीचर’ का चौथा सीजन?

एलन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीचर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 12 अगस्त 2026 को रीचर 4 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके साथ ही इस बार दर्शकों का सीरीज की मुख्य किरदार नीली का स्पिन ऑफ भी देखने को मिलेगा, जिसके तहत इसका पहला सीजन 16 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा.

फैंस को मिलेगा डबल सरप्राइज

सीरीज में नीली नाम का किरदार मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस मारिया स्टेन ने अदा की है. इस तरह से रीचर के मेकर्स ने फैंस को डबल सरप्राइज दिया है. इस अनाउंसमेंट के बाद रीचर और नीली सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. दुनियाभर में इस सीरीज के तीनों सीजन को खूब सराहा गया है. इंडियन में रीचर भी उन चुनिंदा विदेशी सीरीज में से एक हैं, जो भारतीय दर्शक देखना पसंद करते हैं. ये एक शानदार स्पाई थ्रिलर सीरीज है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 11:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola