---विज्ञापन---

बॉलवुड का वो सुपरस्टार, जिसने डेब्यू से पहले ही साइन कर डाली थीं 40 फिल्में

बॉलीवुड में सुपरस्टार बनना आसान नहीं होता, लेकिन सुनील शेट्टी ने इसे मुमकिन कर दिखाया. 90 के दशक के इस 'एक्शन किंग' के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे सुनकर आज के एक्टर्स हैरान रह जाएंगे. सुनील शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'बलवान' से डेब्यू करने से पहले ही करीब 40 फिल्में साइन कर ली थीं. उस दौर में एक्टर्स की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि वे एक साथ दर्जनों प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे. सुनील शेट्टी की मेहनत और उनके काम के प्रति समर्पण ही था जिसने उन्हें 'अन्ना' के रूप में घर-घर में मशहूर बना दिया.

डेब्यू से पहले 40 फिल्मों का धमाका- बॉलीवुड के जिस एक्टर के बारे में हम बता रहे हैं, वो एक जाना माना नाम है. इस एक्टर ने खुद एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से पहले ही 40 फिल्में साइन कर ली थीं. उस समय यह कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती थी, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में काम की रफ्तार बहुत तेज थी और कलाकार हर तरह का रोल करने के लिए तैयार रहते थे.

कौन है वो एक्टर- बॉलीवुड का ये एक्टर कोई और नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी हैं. उनकी डेब्यू फिल्म 'बलवान' (1991) थी. जहां एक्टर से इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही 40 फिल्में साइन कर डाली थीं. हालांकि इसके बाद एक्टर के काम को लेकर काफी मेहनत भी की थी.

एक दिन में 3 शिफ्ट और सिर्फ शर्ट बदलना- सुनील ने बताया कि वह एक समय में एक ही दिन में तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग करते थे. मजेदार बात यह है कि वह पूरी फिल्म में अक्सर वही पैंट पहनकर रखते थे, बस अलग-अलग सेट पर जाकर फिल्म के हिसाब से अपनी शर्ट बदल लेते थे और शूटिंग शुरू कर देते थे.

'एक और फौलाद' का अधूरा सपना- ज्यादातर लोग मानते हैं कि 'बलवान' उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन असल में सुनील ने 'एक और फौलाद' नाम की फिल्म से शुरुआत की थी. किन्हीं कारणों से वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई, जिसके बाद 'बलवान' ने उन्हें रातों-रात एक्शन स्टार बना दिया.

यादगार फिल्मों का सफर- सुनील शेट्टी ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए. जहां 'बॉर्डर' में उनके देशभक्ति वाले अंदाज ने रुलाया, वहीं 'हेरा फेरी' में उनकी कॉमेडी ने सबको हंसाया. 'मैं हूं ना' के विलेन से लेकर 'गोपी किशन' के दोहरे किरदार तक, उन्होंने अपनी वर्सेटिलिटी साबित की.

मेहनती दौर- क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई एक्टर डेब्यू फिल्म रिलीज से पहले ही 40 फिल्में साइन कर ले? सुनील शेट्टी ने यह कारनामा 90 के दशक में कर दिखाया था. एक दिन में तीन-तीन शिफ्ट में काम करने वाले सुनील शेट्टी की कहानी बॉलीवुड के सुनहरे और मेहनती दौर की याद दिलाती है.

First published on: Apr 15, 2026 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.