---विज्ञापन---
डॉक्टर बनना चाहती थी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, फिर ऐसे बन गई बड़े पर्दे की रानी

Bollywood Actress Birthday Special: बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में कुछ लोग मेहनत करके आगे बढ़ते हैं. वहीं, कुछ लोग किस्मत और टैलेंट के दम पर दूर तक जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत ने बड़े पर्दे की रानी बना दिया.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पूनम ढिल्लों हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. लेकिन क्या आप जानते हैं पूनम ढिल्लों एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं?

पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ था. पूनम ढिल्लों ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया और रातोंरात सुर्खियां में छा गईं.

इसके बाद फेमस डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म 'त्रिशूल' में कास्ट किया. साल 1978 में आई इस फिल्म में पूनम ढिल्लों को अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला.

यहां भी पूनम ढिल्लों की किस्मत ने उनका पूरा साथ दिया और उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म से पूनम रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद पूनम ढिल्लों ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘सोनी माहीवाल’, ‘काला पत्थर’, ‘कयामत’, ‘लैला और ‘जॉन जानी जनार्दन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

पूनम ढिल्लों ने एक बार बताया था कि शुरू में डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों की दुनिया में ले आई. उन्हें आखिरी बार 2021 में आई वेब सीरीज 'दिल बेकरार' में देखा गया था.