---विज्ञापन---

Bhooth Bangla X Review: ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार पर ब्रेक लगाएगी भूत बंगला? Akshay Kumar की फिल्म को देखकर मचा बवाल

Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास बात ये है, कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अच्छा संकेत दे दिया था, और अब फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. सिनेमाघरों से बाहर निकलते ही लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे 'विंटेज अक्षय' की वापसी बताया है, वहीं कुछ ने इसे इस साल की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में शामिल कर दिया है.

दर्शकों का कहना है, कि 'भूत बंगला' में कॉमेडी और हॉरर का बैलेंस काफी शानदार है. फिल्म का पहला हाफ जहां हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर है, वहीं दूसरे हाफ में हॉरर और सस्पेंस का तड़का दर्शकों को बांधे रखता है. खास तौर पर इंटरवल ट्विस्ट और क्लाइमेक्स को काफी पसंद किया जा रहा है.

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'फिल्म पूरी तरह पैसा वसूल है', और इसमें अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. वहीं, दूसरे यूजर ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए, कहा कि उन्होंने लंबे समय बाद दमदार कमबैक किया है.

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है.

बहरहाल, 'भूत बंगला' को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 'धुरंधर 2' की रफ्तार को धीमा कर पाती है, या नहीं. फिलहाल, शुरुआती रिएक्शन तो यही संकेत दे रहे हैं, कि अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सफल हो रही है.

First published on: Apr 17, 2026 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.