Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसिंग सीन में बहक गए थे पवन सिंह, काजल राघवानी ने भोजपुरी सुपरस्टार पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने सुपरस्टार पवन सिंह पर शूटिंग के दौरान जबरदस्ती किसिंग सीन करने का गंभीर आरोप लगाया है. टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिए उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में भारी हंगामा मच गया है.

भोजपुरी सिनेमा जगत से एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा विवाद सामने आया है. हमेशा अपनी अदाकारी और बोल्ड बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. एक 'भोजपुरी बवाल' के दौरान काजल ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए इंटीमेट सीन का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया है. इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया है.

किसिंग सीन को लेकर गंभीर आरोप

कलर्स टेलीविजन के नए शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) में अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई अंदरूनी राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इंटीमेट सीन में पवन सिंह (Pawan Singh) बहक गए थे और उन्होंने मना करने के बावजूद जबरदस्ती किसिंग सीन शूट

---Advertisement---

मना करने पर सेट छोड़ा

काजल राघवानी ने खुलासा करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस तरह के बोल्ड सीन को करने से साफ इनकार कर दिया था, तो पवन सिंह गुस्से में आकर फिल्म का सेट छोड़कर चले गए थे. अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने हमेशा सबका सम्मान किया, लेकिन कोई भी इसके लायक नहीं निकला.

आम्रपाली और निरहुआ पर निशाना

पवन सिंह के अलावा काजल ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर भी निशाना साधा. काजल का आरोप है कि दिनेश जी के कहने पर आम्रपाली ने उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट और काम से बाहर करवा दिया था, जिसका दर्द उन्हें आज भी महसूस होता है.

---Advertisement---

इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल

अभिनेत्री ने बेहद तल्ख लहजे में इंडस्ट्री के माहौल पर बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों को पहले खुद की इंडस्ट्री संभालनी चाहिए, फिर देश चलाने की बात करनी चाहिए. उन्होंने कलाकारों के निजी आचरण और रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

शो के नए प्रोमो में काजल राघवानी के इन सनसनीखेज दावों के सामने आने के बाद फैंस और दर्शक काफी हैरान हैं. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इन गंभीर आरोपों पर पवन सिंह, निरहुआ या आम्रपाली दुबे की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

---Advertisement---
First published on: Aug 07, 2026 11:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola