---विज्ञापन---

आशा भोसले की इकलौती फिल्म, निभाया मां का किरदार, एक्टिंग देख आपके भी छलक उठेंगे आंसू

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अपने करियर में आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए, जो हमेशा दर्शकों के दिल में बसे रहेंगे. लेकिन क्या आपको पता है आशा भोसले ने एक फिल्म में भी काम किया था. ये उनकी इकलौती फिल्म है. इसमें उन्होंने मां का किरदार निभाया था.

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 12000 से ज्यादा गाने अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए. इसके अलावा आशा ताई ने एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था. उन्होंने बड़े पर्दे पर एक बहुत ही शानदार रोल निभाया था. एक ऐसा किरदार जिसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी.

हाल ही में सिंगर के निधन से पूरा बॉलीवुड टूट गया. वहीं एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी एक पोस्ट के जरिए आशा भोसले को याद किया और बताया कि ये उनकी एकमात्र फिल्म है. फिल्म में आशा ताई के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आई थीं.

पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि, फिल्म "माई" में आशा भोसले ने मेरी मां का सेंसिटिव किरदार निभाया, जो कि सिल्वर स्क्रीन पर आपकी एकमात्र फिल्म थी. मेरे लिए एक ऐसा आशीर्वाद है, जिसे मैं हमेशा सहेजकर रखूंगी. मैं और कितने आशीर्वाद मांग सकती थी. आपसे इतना गहरा और खूबसूरत रिश्ता शेयर करने के लिए. आशा आत्या. बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे, आशा भोसले की सगी चचेरी बहन की बेटी हैं.

माई एक मराठी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जो साल 2013 में आई थी. फिल्म में आशा ताई ने एक मां का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सिंगर ऐसी मां बनी थी जो अल्जाइमर की बीमारी से पीड़ित है और चीजों को याद नहीं रख पाती.

फिल्म में आशा ताई के अलावा राम कपूर भी शामिल हैं, जो उनके बेटे का किरदार निभाते हैं. उनका बेटा उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़ने का फैसला लेते हैं, जबकि बेटी (पद्मिनी कोल्हापुरे) उनका ध्यान रखती है. इस फिल्म में आशा भोसले को देखकर ये नहीं लगेगा कि ये उनकी एकमात्र फिल्म है. फिल्म आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

First published on: Apr 15, 2026 07:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.