---विज्ञापन---
रिटायरमेंट ले चुके Arijit Singh के नए गाने ने हिलाया इंटरनेट, कुछ ही घंटों में मिले इतने व्यूज

Arijit Singh's New Romantic Song: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कुछ वक्त से प्लेबैक सिंगिंग के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, इस दौरान अरिजीत सिंह कई बार अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में छाए रहे. वहीं, अब अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के बाद अब अपना सिंगल सॉन्ग कर दिया है.

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद रिलीज हुए इस पहले सिंगल सॉन्ग का टाइटल 'रैना' है, जो एक सॉफ्ट रोमांटिक सॉन्ग है. अरिजीत का ये गाना 27 फरवरी को YouTube पर रिलीज हुआ.

अरिजीत सिंह का सिंगल सॉन्ग 'रैना' रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. उनका ये गाना फैंस को खूब पसंद आया, जिससे साफ पता चल रहा है कि लोग उनके इस नए सफर को खूब पसंद कर रहे हैं.

अरिजीत सिंह और शेखर रवजियानी के सॉन्ग 'रैना' के शानदार और दिल को छू जाने वाले लिरिक्स प्रिया सराय्या ने लिखे हैं. गाने को garuudaamusiic यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

कुछ घंटे पहले रिलीज हुए अरिजीत सिंह के पहले सिंगल ऑडियो सॉन्ग 'रैना' को 70 हजार से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

अरिजीत सिंह के सिंगल सॉन्ग 'रैना' को म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है. अरिजीत सिंह और संगीतकार शेखर रवजियानी ने खुद इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी, साथ ही इसकी रिलीज डेट के बारे में भी बताया था.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'RAINA अब रिलीज हो चुका है और सिर्फ आपका है. वॉल्यूम बढ़ाएं, इसे गहराई से महसूस करें, और रात को अपने वश में कर लें. आधिकारिक वीडियो @garuudaamusiic यूट्यूब चैनल पर देखें.'