Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मलाइका अरोड़ा को देख खुद को रोक नहीं पाए नवजोत सिंह सिद्धू, तारीफ में एक्ट्रेस को बताया- ‘दिलों की रानी’

Navjot Singh Sidhu Impresses Malaika: बॉलीवुड की हसीन अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइलिश लुक और फिटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं. हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी खूब तारीफ की.

Navjot Singh Sidhu Impresses Malaika

Navjot Singh Sidhu Impresses Malaika: पूर्व क्रिकेटर एवं पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू आज टीवी दुनिया के जाने-माने चेहरों में से एक हैं. कपिल शर्मा शो सहित अबतक सिद्धू कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के कैप्शन लगातार नेटिजन्स का ध्यान खींच रहा है.

बात करें मलाइका अरोड़ा कि तो 50 प्लस होकर भी वो काफी यंग, हसीन और फिट लगती हैं. फिटनेस के मामले में एक प्रेरणा हैं. उनके ड्रेसिंग स्टाइल की भी खूब चर्चा होती है और लुक्स हमेशा वायरल होते रहते हैं. उनके इसी हसीन अंदाज के नवजोत सिंह सिद्धू भी मुरीद हो गए. अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सिद्धू ने मलाइका की खूब तारीफ की. ये फोटोज कपिल शर्मा शो के सेट से हैं. फोटोज शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा है, ‘बेहद प्यारी, दिलों की रानी’.

---विज्ञापन---

हरभजन सिंह ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू की ये पोस्ट वायरल हो गई. पोस्ट को मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने कमेंट भी लिखा. मलाइका ने लिखा, ‘आप लाखों में एक हैं सर. आप जैसा कोई नहीं’. इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘पा जी कुछ गड़बड़ लग रही है मैनू. भाभी अमृतसर में याद कर रही हैं’.

बता दें कि ये तस्वीरें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के सेट की हैं. इनमें मलाइका और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं. सेट पर सुनील ग्रोवर बिल्कुल सिद्धू के लुक में नजर आ रहे हैं.

First published on: Feb 28, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola