Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बाद दिखा विजय और रश्मिका का खुल्लम-खुल्ला प्यार, Ranabaali के पहले सॉन्ग में जमकर रोमांस करता नजर आया कपल

Vijay and Rashmika Romance in Ranabaali First Song: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' का पहला गाना 'अंधय्या स्वामी' आज रिलीज किया गया है.

---विज्ञापन---

Vijay and Rashmika Romance in Ranabaali First Song: साउथ सिनेमा सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस समय अपनी ग्रैंड शादी की वजह से सुर्खियों में है. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोड़वा रीति-रिवाज के अनुसार शादी की. विजय और रश्मिका के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. इसी बीच खबर आई की विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ये जोड़ी फिल्म ‘रणबाली’ में एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. जिसका पहला गाना ‘अंधय्या स्वामी’ आज रिलीज किया गया है.

शादी के बाद वाला रोमांस

फिल्म ‘रणबाली’ से रिलीज होने वाले पहले गाने ‘अंधय्या स्वामी’ में भी विजय और रश्मिका नवविवाहित जोड़े का किरदार निभा रहे हैं. गाने में शादी के बाद विजय और रश्मिका को धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा, गाने ‘अंधय्या स्वामी’ में विजय और रश्मिका का शादी के बाद वाला रोमांस भी देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

विजय और रश्मिका का प्यार

‘रणबाली’ के गाने ‘अंधय्या स्वामी’ के वीडियो की शुरुआत में शादी के बाद विजय और रश्मिका पति-पत्नी के रूप में घर में गृह प्रवेश करते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद गाने में रश्मिका चोरी-चोरी विजय को देखती है, और विजय भी उन्हें उसी तरह देखते हैं. दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार का पुलाव पकने लगता है. फिर गाने में विजय और रश्मिका का शादी के बाद वाला रोमांस करते दिखाई देते हैं. इस दौरान विजय और रश्मिका प्यार भरे पल बिताते नजर आएंगे.

कैसा है सॉन्ग ‘अंधय्या स्वामी’?

‘रणबाली’ के पहले सॉन्ग ‘अंधय्या स्वामी’ का शानदार म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है. वहीं इस गाने को सिंगर श्वेता मोहन और अजय गोगावले ने अपनी मधुर आवाज दी है. हिंदी भाषी लोगों को भले ही सरस्वतीपुत्र रामजोगय्या शास्त्री द्वारा लिखे इस गाने के लिरिक्स समझ में ना आए, लेकिन ये सॉन्ग उनके दिल को भी छू जाएगा.

First published on: Feb 28, 2026 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola