Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रभास की ‘स्प्रिट’ में नजर आएंगे महाभारत के ‘द्रोणाचार्य’, फिल्म की शूटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Surendra Pal Exclusive Interview: महाभारत के 'द्रोणाचार्य' यानी दिग्गज अभिनेता सुरेंद्र पाल जल्द ही प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगे. उन्होंने E-24 के साथ खास बातचीत के दौरान फिल्म की शूटिंग को लेकर खुलासा किया है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के अलावा, वह प्रशांत नंदा की भव्य वीएफएक्स फिल्म 'जय जगन्नाथ' में भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे.

---विज्ञापन---

Surendra Pal Exclusive Interview: बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में गुरु द्रोणाचार्य का अमर किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल आज भी हर घर में पहचाने जाते हैं. अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुरेंद्र पाल अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. E-24 के साथ खास बातचीत में उन्होंने अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं. वह साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ और एक भव्य पौराणिक फिल्म ‘जय जगन्नाथ’ में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फैंस को उनको इन भूमिकाओं में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

प्रभास की ‘स्पिरिट’ में आएंगे नजर

सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (जो ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं) की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं. सुरेंद्र पाल ने खुलासा किया कि वह 15 तारीख से अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर देंगे, जो कि दिल्ली में ही होनी है. हालांकि, फिल्म के सरप्राइज को बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने किरदार के बारे में ज्यादा तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर साफ किया कि उनका रोल काफी अहम और प्रभावशाली होने वाला है.

---विज्ञापन---

‘जय जगन्नाथ’ में बनेंगे राजा

‘स्पिरिट’ के अलावा, सुरेंद्र पाल एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे. उन्होंने बताया कि निर्देशक प्रशांत नंदा एक बहुत बड़े स्तर की वीएफएक्स (VFX) आधारित फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम ‘जय जगन्नाथ’ है. यह फिल्म तकनीक और भव्यता के मामले में काफी अलग होगी. इस फिल्म में सुरेंद्र पाल एक महत्वपूर्ण राजा की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. उनके फैंस के लिए उन्हें दोबारा शाही अंदाज में देखना काफी दिलचस्प होगा.

आज भी है वही जादू

सुरेंद्र पाल ने दशकों से भारतीय सिनेमा और टीवी जगत को अपनी सेवाएं दी हैं. ‘महाभारत’ के अलावा उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ और ‘शक्तिमान’ जैसे धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ी है. अब ‘स्पिरिट’ जैसी मॉडर्न एक्शन फिल्म और ‘जय जगन्नाथ’ जैसी भव्य फिल्म में उनकी एंट्री यह साबित करती है कि उनके अभिनय का जादू आज भी बरकरार है. दिल्ली में होने वाली शूटिंग को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनके किरदारों के लुक भी सामने आएंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2026 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola