---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ की धूम के बीच OTT पर देख डालें ये 5 शानदार स्पाई थ्रिलर सीरीज

Spy Thriller Series: सिनेमाघरों में इन दिनों स्पाई और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'धुरंधर 2' तहलका मचा रही है. फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अगर आप भी धुरंधर की तरह कुछ थ्रिलिंग स्पाई कहानियां घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 शानदार स्पाई थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं.

नाइट एजेंट- लिस्ट में पहला नाम नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज नाइट एजेंट है. ये सीरीज एक ऐसे एजेंट की कहानी है जो एक इमरजेंसी फोन लाइन संभालता है, लेकिन एक कॉल उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देती है. आगे उसे पता चलता है कि वो एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा बन चुका है जो देश की सबसे ऊंची सत्ता तक पहुंचती है. इस सीरीज की कहानी आपके बेहद पसंद आएगी.

द फैमिली मैन- मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाती है जो ऊपर से एक सिंपल नौकरी करता नजर आता है, लेकिन असल में वो देश की सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करता है. ऐसे में वो व्यक्ति अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच के संघर्ष के साथ ही अपने काम को अंजाम देता है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फौदा- नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फौदा की कहानी एक अंडरकवर एजेंट्स की जिंदगी को दिखाती है. इस सीरीज में शामिल हर एक सीन असल जिंदगी के काफी करीब लगता है. अगर आप स्पाई थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरीज आपको बेहद पसंद आएगी.

स्पेशल ऑप्स- जियोहॉटस्टार पर मौजूद सीरीज स्पेशल ऑप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. के के मेनन स्टारर इस सीरीज की कहानी एक ऐसे मिशन की कहानी है जो कई सालों तक चलता है और एक बड़े आतंकी नेटवर्क को पकड़ने पर फोकस करता है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन और एक प्रीक्वल आ चुके हैं.

द स्पाई- नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज द स्पाई एक असली मोसाद एजेंट एली कोहेन की कहानी से प्रेरित है. इसमें कोहेन अपनी पहचान छिपाकर दुश्मन देश के बीच रहकर खुफिया मिशन को अंजाम देते हैं. सीरीज में 1960 के दौर की ये कहानी बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाई गई है.