---विज्ञापन---
‘मेरा आधा शरीर कट…’ जब अक्षय कुमार ने खुद किए थे खतरनाक स्टंट, एक चूक से खत्म सकता था सबकुछ

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन कर रहे हैं, जो कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. इन सभी के बीच अक्षय कुमार ने अपने करियर के तीन सबसे खतरनाक स्टंट के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि वह मौत के मुंह से बाहर आए थे. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से तीन सबसे खतरनाक स्टंट थे.

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने करियर के शुरुआत दौर के बारे में बात की. क्योंकि सभी जानते हैं कि एक वक्त था जब अक्षय कुमार फिल्मों में अपने स्टंट खुद किया करते थे. तो उन्होंने बताया कि पहले फिल्मों के सेट पर सुरक्षा के इंतजाम कम हुआ करते थे. लेकिन आजकल को VFX और AI जैसी मॉर्डन टेक्नोलॉजी से किसी भी एक्शन सीन को एक अलग मोड़ दिया जा सकता है.

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सैनिक के खतरनाक स्टंट के बारे में बात की. जब एंकर ने उनसे पूछा कि कभी ऐसा हुआ कि आपने बड़ा रिस्क उठाया हो और मरते मरते बचे हों. इसपर अक्षय ने कहा, " तीन बार ऐसा हुआ है. एक बार फिल्म सैनिक में हुआ. उसमें एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते-जाते मेरा हाथ थक गया था और मैंने सोचा कि मैं चला जाउंगी. एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग. तब VFX या Ai नहीं था, तो चीजें खुद करनी पड़ती थीं. " बता दें कि यह फिल्म साल 1993 में आई थी. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रोनित रॉय, अश्विनी भावे, फरहीन, आलोक नाथ और अनुपम खेर जैसे एक्टर थे. इस मूवी में अक्षय ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल किया था.

उन्होंने आगे कहा, "एक इंटरनेशनल खिलाड़ी में, नान के सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता. क्या हुआ कि एक कैटामारन सामने से आ रहा था और मेरी नाव उसके बीच के अंदर से जाने वाली थी और मैं आपको बता रहा हूं ये आधा शरीर पूरा कट जाता. पूरा कट जाता मैं. लेकिन वो बच गया फिर एक और था, जब खिलाड़ी 786 में मैंने जंप मारा था और मुझे हॉट एयर बैलून में डाइव करना था. तब मैं बच गया था.

इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी के रिएक्शन को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि ट्विंकल खन्ना किस तरह से उनके स्टंट पर रिएक्ट करती थी या कुछ कहती नहीं थी. इसपर एक्टर ने कहा, " उन्हें अब आदत पड़ चुकी है. अब कुछ कहने का मतलब नहीं है क्योंकि मुझे करना ही है. बल्कि उनका कहना है कि वो आ जाएगा, ठीक-ठाक आ जाएगा. तो उनके अंदर ऐसा कॉन्फिडेंस है.

वहीं, भूत बंगला को लेकर बात करें तो फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अक्षय के अलावा राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है.