---विज्ञापन---
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी नजर आएगा ये एक्टर, बोला- पहले ही मिल गया था रोल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. धुआंधार कमाई से फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड तोड़ और बना रही है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में शामिल हर एक छोटे-बड़े किरदारों की चर्चा हो रही है. खूब सराहा जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म में शामिल एक ऐसे एक्टर से मिलवा रहे हैं, जिसे आप रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में भी देखेंगे. एक्टर के मुताबिक, 'धुरंधर' की रिलीज से पहले उन्होंने नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' साइन कर ली थी. लेकिन धुरंधर पहले रिलीज हो गई. चलिए इस एक्टर से मिलते हैं.

हम बात कर रहे हैं एक्टर अभय अरोड़ा की जिन्होंने फिल्म में गैंगस्टर अरशद पप्पू के छोटे भाई का किरदार निभाया है. हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए अभय ने खुलासा किया कि वो आने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में भी अहम रोल निभाने वाले हैं.

अभय ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘रामायण’ में पहले सी रोल हासिल कर लिया था, जबकि 'धुरंधर' बाद में रिलीज होकर बड़ी हिट बनी. हालांकि अभय ने अपने किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया. बता दें इस दिवाली रिलीज हो रही फिल्म ‘रामायण’ इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है.

बात करें अभय अरोड़ा की तो उन्होंने ने बताया कि वो एक ही समय में दोनों फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "कुछ ही घंटों के अंदर मैं बैंकॉक में 'धुरंधर' की शूटिंग करता था और अगले दिन सुबह रणबीर के साथ 'रामायण' के सेट पर होता था."

अभय अरोड़ा ने बताया कि 'धुरंधर' और रामायण, दोनों फिल्मों में अलग-अलग किरदार एक ही समय पर करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा. उन्होंने, "एक तरफ गैंगस्टर का रोल, दूसरी तरफ पौराणिक किरदार, दोनों के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल था."

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा, "मैंने उन्हें 15-16 घंटे तक काम करते देखा है. वहां तक पहुंचना आसान है, लेकिन लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल होता है. दोनों का नजरिया अलग है, लेकिन दोनों ही बहुत सॉफ्ट और बड़े दिल वाले हैं." इसके अलावा अभय ने डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ की और कहां आदित्य अपने कलाकारों का ख्याल रखने वालों में से एक हैं.