---विज्ञापन---
जिसे कास्ट करने के लिए मेकर्स की लगी रहती थी लाइनें, आज बदबूदार गलियों में घूम रहा वो एक्टर, पहचानना भी हुआ मुश्किल

90 के दशक में बॉलीवुड ने कई ऐसे सितारे देखे, जो अचानक आसमान छूने लगे और फिर उतनी ही तेजी से गुमनामी में खो गए. ऐसी ही कहानी है इस सितारे की, जो कभी मेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे, लेकिन आज उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हैरान कर रहा है.

साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने वाले राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए थे. महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अनु अग्रवाल नजर आई थीं. फिल्म की जबरदस्त सफलता ने राहुल को सीधे स्टारडम के शिखर पर पहुंचा दिया था, उनकी लवर बॉय इमेज, लंबे बाल और मासूम चेहरा फैंस के दिलों पर छा गया था.

बताया जाता है, कि डेब्यू फिल्म के बाद ही राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. उनकी दूसरी फिल्म ने उनकी फीस भी कई गुना बढ़ा दी थी. एक समय ऐसा था, जब मेकर्स उनके घर के बाहर कतार लगाकर खड़े रहते थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने एक साथ करीब 47 फिल्में साइन कर लीं, जिसे उनके करियर की बड़ी गलती माना जाता है.

अब हाल ही में सामने आए एक वीडियो में राहुल रॉय को बेहद अलग अंदाज में देखा गया. साधारण कपड़ों में, सूटकेस लिए वो संकरी और बदबूदार गलियों से गुजरते नजर आए. वीडियो में उनके पीछे चल रही एक महिला मुंह ढकती दिखाई देती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि वहां का माहौल कैसा रहा होगा.

इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि कभी जो स्टार की लाइफ जीता था, आज इतनी सादगी भरी जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह भी समझना जरूरी है, कि फिल्मी दुनिया में उतार-चढ़ाव आम बात है.

राहुल रॉय ने अपने करियर में कई चैलेंजेस का सामना किया, लेकिन उनकी पहली फिल्म की सफलता आज भी याद की जाती है. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो राहुल रॉय ने मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका, और दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया.

बहरहाल, राहुल रॉय की कहानी इस बात का उदाहरण है, कि बॉलीवुड में सफलता जितनी जल्दी मिलती है, उसे संभालना उतना ही मुश्किल होता है. इसी के साथ एक बार और तय है, कि कोई भी चीज निश्चित नहीं होती, हर समय बदलता भी है.