Salman Khan Reacts To Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी बीच सलमान खान ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी अपनी राय रखी. इस दौरान उन्होंने फिल्म के मेकर्स को एक खास सलाह दी. उन्होंने कहा कि मेकर्स को फिल्म के 4,000 करोड़ रुपये के बजट पर नहीं, बल्कि ‘रामायण’ की कहानी पर बात करनी चाहिए. चलिए जानते हैं कि सलमान ने क्या कुछ कहा.
रामायण की चर्चा…
फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब सलमान खान से ‘रामायण’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद सलीके से जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे बस लगता है कि रामायण की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए, न कि VFX और कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन पर. मुझे लगता है कि यह कहानी 4,000 करोड़ रुपये (रामायण का बजट), VFX, CGI और ग्राफिक्स की हो गई है. मुझे बस यह सही नहीं लगता.’
"#Ramayana movie ke baat karni hai to Ramayana par karo, na ki cost of making or VFX par. Ram ke upar baat karo, uski quality par. #Maatrubhumi me jo hero hai usme sab qualities hai Ram jaise" – #SalmanKhan https://t.co/5b8zaKeKU0
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) November 6, 2026
भगवान राम एक अच्छे…
सलमान खान ने जोर देकर कहा, ‘मुझे लगता है कि रामायण की चर्चा रामायण के ऊपर ही होनी चाहिए- राम, रावण और सीता.’ सलमान ने यह भी कहा कि भगवान राम एक अच्छे बेटे, अच्छे पति, अच्छे पिता और अच्छे योद्धा थे. उन्होंने आगे कहा कि यही खूबियां ‘मातृभूमि’ में उनके किरदार पर भी लागू होती हैं.
फिल्म की कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ हिंदू महाकाव्य का दो भागों में सिनेमैटिक रूपांतरण है. इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के अंदर ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.