---विज्ञापन---

OTT पर मौजूद सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज हैं साउथ की 5 धमाकेदार फिल्में, हर एक सीन को देख पकड़ लेंगे माथा

सस्पेंस-थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो कि अक्सर ही लोगों को पसंद आता है. लोग थ्रिलर से भरपूर मूवीज को अक्सर ही ओटीटी पर सर्च करते हैं. वहीं, आज हम कुछ बेहतरीन साउथ फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो कि सस्पेंस, थ्रिलर से भरी हुई हैं. इन फिल्मों को देख आपका दिल खुश हो जाएगा. इतना ही नहीं इनकी कहानी और हर एक किरदार बेहद शानदार है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रत्सासन(Ratsasan)

लिस्ट में सबसे पहले साल 2018 की फिल्म रत्सासन है. जो कि टॉप रेटेड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म एक सीरियल किलर के बारे में है, जो कि छोटी और स्कूल की बच्चियों का कत्ल करता है. इस मूवी को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं.

---Advertisement---

दृश्यम(Drishyam)

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. यह मास्टर क्लास सस्पेंस थ्रिलर मूवी है. जो कि एक पिता के बारे में है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद पार करता है. इस फिल्म को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है और इस भी जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं.

विक्रम वेधा(Vikram Vedha)

साल 2017 में आई फिल्म विक्रम वेधा भी एक बेहतरीन मूवी है. यह फिल्म एक पुलिस और गैंगस्टर के चूहे बिल्ली के खेल पर बनी है. फिल्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर है. इस मूवी को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

धुरुवंगल पदिनारु(Dhuruvangal Pathinaaru)

धुरुवंगल पदिनारु साल 2016 में रिलीज हुई थी और इस मूवी की कहानी बेहद बेहतरीन है. यह फिल्म एक कपल की रहस्यमयी हालातों में मौत के बारे में है, जिसकी जांच इंस्पेक्टर दीपक करते हैं. इस मूवी की IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

तडम(Thadam)

2019 की फिल्म तडम, सस्पेंस से भरी हुई है. इस मूवी की कहानी एक कत्ल की जांच के बारे में है. इसे IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है. फिल्म को सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 24, 2026 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.