Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

दीवाली से पहले हुई इन दो कलाकारों की मौत, 72 और 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Two Musical Legends Die Before Diwali: म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर रोशेल फ्लेमिंग और फेमस गिटारिस्ट रिचर्ड लॉयड का निधन हो गया है. उन्होंने 72 और 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.

Two Musical Legends Die Before Diwali: आज पूरी दुनिया दीवाली का जश्न मना रही है. वहीं, इसी बीच म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. यहां दीवाली से पहले इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों का निधन हो गया है. बता दें कि मशहूर सिंगर रोशेल फ्लेमिंग और फेमस गिटारिस्ट रिचर्ड लॉयड का निधन हो गया है. जहां सिंगर रोशेल फ्लेमिंग ने 72 साल और म्यूजिशियन रिचर्ड लॉयड ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है. इन दोनों दिग्गज कलाकारों के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए मशहूर सिंगर रोशेल फ्लेमिंग और म्यूजिशियन रिचर्ड लॉयड को श्रद्धांजलि दी है.

कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

75 साल के फेमस गिटारिस्ट रिचर्ड लॉयड के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी. उनके परिवार ने एक ऑफिशियल बयान में उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. म्यूजिशियन के परिवार ने रोलिंग स्टोन से कहा, ‘उनकी प्यारी पत्नी शीला और उनका कुत्ता विली मेस अपने आखिरी समय में उनके साथ ही थे.’ उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि रिचर्ड लॉयड पिछले कुछ समय से कोलैंजियोकार्सिनोमा नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जो कि बाइल डक्ट कैंसर का एक रूप है.

---विज्ञापन---

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे म्यूजिशियन

रिचर्ड लॉयड के दोस्त और बैंडमेट शॉन सेमोर ने अगस्त में उनके लिए एक फंडिंग पेज बनाया था. उस समय इसका खास मकसद उनके मेडिकल बिल चुकाना था, ताकि उनका परिवार शांति से रह सके. फंडिंग पेज पर म्यूजिशियन की हालत के बारे में डिटेल्स दी गई थीं. दोस्त के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सेमोर ने लिखा, ‘एक काम करने वाले म्यूजिशियन के लिए यह बहुत बुरा है. सिर्फ इसलिए नहीं कि उसे परफॉर्म करना पसंद है, बल्कि इसलिए भी कि टूर करना उसकी कमाई का खास जरिया है. ज़्यादातर काम करने वाले म्यूजिशियन की तरह रिचर्ड भी भारी मेडिकल खर्चों और काम न कर पाने की वजह से परेशान थे.’

मशहूर सिंगर का निधन

वहीं, दूसरी तरफ मशहूर सिंगर रोशेल फ्लेमिंग का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. म्यूजिक इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती रोशेल फ्लेमिंग ने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर उनके मैनेजर जॉर्ज इज कोरेया ने एक Facebook पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘रोशेल फ्लेमिंग-फिनी के गुजर जाने की खबर बताते हुए बहुत दुख हो रहा है. वह R&B ग्रुप ‘फर्स्ट चॉइस’ की फाउंडर थीं. 5 नवंबर, 2026 को 72 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में उनका निधन हो गया. वह दुनिया में रोशनी, हंसी और प्यार लेकर आईं. उनकी जिंदगी को याद करने के लिए सर्विसेज की घोषणा बाद में की जाएगी. इस मुश्किल समय में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद.’

First published on: Nov 08, 2026 11:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो