Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले इस दिग्गज स्टार का निधन, 95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Albert Wolsky Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और स्टार कॉस्ट्यूम डिजाइनर अल्बर्ट वोल्स्की का निधन हो गया है. उन्होंने 95 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

Albert Wolsky Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और स्टार कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अल्बर्ट वोल्स्की का निधन हो गया हैं. ‘सोफीज चॉइस’, ‘द जर्नी ऑफ नैटी गैन’ और ‘टॉयज’ जैसी फिल्मों और सीरीज के लुक जान भरने वाले अल्बर्ट वोल्स्की ने 95 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. अल्बर्ट के निधन की जानकारी उनके दोस्तों और उनके साथ काम करने वाले लोगों ने दी है. अल्बर्ट वोल्स्की के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शौक का माहौल है. सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजलि दे रहे हैं.

अल्बर्ट वोल्स्की का निधन

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले अल्बर्ट वोल्स्की का निधन शनिवार 23 मई को उनके लॉस एंजिल्स वाले घर पर हुआ था. द रैप के अनुसार, अल्बर्ट वोल्स्की के दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के फैंस ने ही उनके निधन की जानकारी दी. मामूल हो कि अल्बर्ट वोल्स्की हॉलीवुड फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित कॉस्ट्यूम डिजाइनरों में से एक थे. उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर ब्रॉडवे, म्यूजिकल, ड्रामा, थ्रिलर और मॉर्डन स्टूडियो फिल्म्स के कई बड़े और फेमस प्रोजेक्ट में काम किया है.

अल्बर्ट वोल्स्की का करियर

अल्बर्ट वोल्स्की का जन्म 1930 में पेरिस में हुआ था. दूसरे वॉर्ल्ड वॉर के दौरान नाजी से बचने के लिए उनका परिवार फ्रांस से भाग गया था. इसके बाद अल्बर्ट ने सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क में पढ़ाई की. अल्बर्ट ने 1953 से लेकर 1956 तक अमेरिकी आर्मी में सर्व किया. इस दौरान उन्होंने ज्यादातर टाइम जापान में बिताया. इसके बाद अल्बर्ट ने ब्रॉडवे की कॉस्ट्यूम डिजाइनर हेलेन पोंस के असिस्टेंट बने. इसके बाद फिल्म ‘द हार्ट इज अ लोनली हंटर’, ‘हैरी एंड टोंटो’, ‘द गैम्बलर’, ‘लेनी’, ‘एन अनमैरिड वुमन’, ‘मैनहट्टन’,’यू हैव गॉट मेल’, ‘गैलेक्सी क्वेस्ट’, ‘रोड टू परडिशन’, ‘जारहेड’, ‘बर्डमैन’, ‘एड एस्ट्रा’, ‘द वुमन इन द विंडो’ और ‘एम्स्टर्डम’ और ‘ग्रीस’ जैसी मूवीज के कॉस्ट्यूम डिजाइनर किए.

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2026 04:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola