Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर सिंह के घर दिवाली पर पसरा मातम, 96 की उम्र में नाना ने ली आखिरी सांस, पोते के साथ था खास रिश्ता

रणवीर सिंह के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. एक्टर के नाना डॉ. राम हींगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Ranveer singh
रणवीर सिंह के नाना का हुआ निधन, Photo Credit- Social Media

Ranveer Singh Grandfather Death: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. एक्टर के नाना डॉ. राम हींगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 8 नवंबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर आखिरी सांस ली. इस खबर के सामने आने के बाद परिवार में शोक की लहर है. रणवीर की कजिन सौम्या हींगोरानी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी दी.

दिवाली के दिन दुनिया को कहा अलविदा

सौम्या हींगोरानी ने मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉ. राम हींगोरानी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा. सौम्या ने बताया कि उनके दादू ने 96 साल की शानदार जिंदगी जी और दिवाली के दिन शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

पोती ने दादू के लिए लिखा भावुक पोस्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके दादू अपनी पत्नी यानी दादी के पास चले गए हैं. सौम्या ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें यकीन है कि दोनों अब साथ बैठकर व्हिस्की पी रहे होंगे और परिवार को देखकर खुश हो रहे होंगे. उन्होंने अपने दादू को दुनिया का सबसे अच्छा दादू बताते हुए लिखा कि उन्होंने परिवार को सब कुछ दिया. आखिर में सौम्या ने उनके लिए थोड़ी आइसक्रीम बचाकर रखने की बात भी कही.

नाना के साथ रणवीर का था खास रिश्ता

रणवीर सिंह भी अपने नाना के बेहद करीब थे. एक्टर अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे. साल 2023 में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने अपने नाना का एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में 93 साल के डॉ. राम फिल्म के गाने ‘व्हाट झुमका’ पर जमकर डांस करते नजर आए थे.

---विज्ञापन---

रणवीर के नाना का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में उन्होंने टीम रॉकी की टी-शर्ट पहनी थी और पूरे जोश के साथ डांस कर रहे थे. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ.’ नाना का यह मस्ती भरा अंदाज देखकर रणवीर भी काफी खुश हुए थे. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था कि उनके नाना ही असली रॉकी हैं, जो 93 साल की उम्र में भी रॉक कर रहे हैं.

दादू के लिए भावुक पोस्ट

‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं. जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह सर्वाइवल थ्रिलर पोस्ट-अपोकेलिप्टिक मुंबई की कहानी दिखाएगी. फिल्म में जॉम्बी हमले के बाद लोगों के संघर्ष को दिखाया जाएगा. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के बाद यह रणवीर की अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है.

First published on: Nov 11, 2026 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो