Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

लियाम हेम्सवर्थ नहीं, जेनिफर लॉरेंस ने इस एक्टर को बताया बेस्ट KISS पार्टनर, खोला बड़ा राज

मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने ऑनस्क्रीन किस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

Jennifer Lawrence
जेनिफर लॉरेंस ने इस एक्टर को बताया बेस्ट किस पार्टनर, Photo Credit- Social Media

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने ऑनस्क्रीन किस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पांच मशहूर कोस्टार्स के साथ किए गए किस को रैंक किया और इसमें सबसे ऊपर नाम रखा जोश हचरसन का. वहीं, लियाम हेम्सवर्थ को दूसरा स्थान मिला है.

जोश हचरसन बने नंबर 1

जेनिफर लॉरेंस हाल ही में अपने ‘द हंगर गेम्स’ के को-स्टार जोश हचरसन के साथ ‘वॉच व्हाट हैपन्स लाइव विद एंडी कोहेन’ शो में पहुंचीं. यहां होस्ट एंडी कोहेन ने उनसे पांच एक्टर्स के साथ किए गए ऑनस्क्रीन किस को बेस्ट से वर्स्ट तक रैंक करने के लिए कहा.

---विज्ञापन---

कोस्टार्स संग किस की रैंकिंग को किया साफ

इस लिस्ट में जोश हचरसन, लियाम हेम्सवर्थ, ब्रैडली कूपर, टिमोथी शैलेमेट और क्रिस प्रैट शामिल थे. पहले तो जेनिफर ने जवाब देने में थोड़ी उलझन दिखाई, लेकिन फिर उन्होंने अपनी रैंकिंग साफ कर दी.

कैन पहले और लास्ट में ?

एक्ट्रेस ने जोश हचरसन को पहला, लियाम हेम्सवर्थ को दूसरा, ब्रैडली कूपर को तीसरा और टिमोथी शैलेमेट को चौथा स्थान दिया. वहीं, क्रिस प्रैट इस लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर रहे. जोश हचरसन उस वक्त जेनिफर के साथ ही बैठे थे और अपनी पहली पोजिशन सुनकर काफी खुश नजर आए.

---विज्ञापन---

ब्रेस्ट इम्प्लांट्स पर भी की बात

शो के दौरान जेनिफर लॉरेंस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और खुलासा किया. ‘रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क’ से जुड़ी एक चर्चा के दौरान होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें समझ आता है कि किसी महिला के ब्रेस्ट से टकराने पर किसी की नाक कैसे टूट सकती है. इस पर जेनिफर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उनके खुद के भी ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हैं. उन्होंने बताया कि ये नए हैं और अपने सर्जन का भी जिक्र किया.

‘हंगर गेम्स’ में फिर लौटीं जेनिफर

जेनिफर और जोश की यह मुलाकात उनकी नई फिल्म ‘द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग’ के प्रमोशन के दौरान हुई. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें जेनिफर लॉरेंस कैटनिस एवरडीन और जोश हचरसन पीटा मेलार्क के किरदार में फिर नजर आए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो