Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anubhav Sinha Emotional Post: पिता के निधन से टूटे अनुभव सिन्हा, फिल्ममेकर के इमोशनल नोट ने रुलाया

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. पिता के जाने से अनुभव टूट गए है, उन्होंने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

anubhav sinha father death
पिता को याद कर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, Photo Credit- Social Media

फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा इन दिनों गहरे दुख से गुजर रहे हैं. उनके पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. पिता के जाने से अनुभव की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए.

‘घर बड़ा और खाली लगने लगा है’

अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर शेयर की और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया. उन्होंने लिखा कि पिता के जाने के बाद अचानक घर बड़ा और खाली लगने लगा है. अब उनके साथ कोई नई तस्वीर नहीं खिंच सकेगी और उनके लिए नई-नई मिठाइयां ढूंढ़ने का सिलसिला भी खत्म हो जाएगा.

---विज्ञापन---

अनुभव ने नोट में क्या लिखा?

अनुभव ने अपने नोट में लिखा, ’95 साल कम नहीं होते, पर काफी भी नहीं होते.’ उन्होंने बताया कि पिता के लिए उनका प्यार और उनसे बातचीत की यादें हमेशा रहेंगी, लेकिन अब सब कुछ पहले जैसा नहीं होगा.

अनुभव सिन्हा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

पिता की पहली मुलाकात का किस्सा किया याद

इस भावुक पोस्ट में अनुभव सिन्हा ने अपने माता-पिता की पहली मुलाकात का एक खास किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उनके पिता शादी के लिए उनकी मां को देखने गए थे, तब उनसे गाना सुनाने के लिए कहा गया था.

पिता के इस गाने के दीवाने थे परिवार के लोग

उस वक्त प्रेम गोविंद सिन्हा ने अपना पसंदीदा गाना ‘छोटी सी ये जिंदगी रे’ सुनाया था. अनुभव ने बताया कि बाद में परिवार के लोग भी अक्सर उनसे यह गाना सुना करते थे.

---विज्ञापन---

19 नवंबर को हुआ था निधन

प्रेम गोविंद सिन्हा का 19 नवंबर 2026 को रात करीब 9 बजे निधन हुआ था. 20 नवंबर को मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बता दें, अनुभव सिन्हा हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर हैं. ‘तुम बिन’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले अनुभव ने ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है. पिता के निधन के बाद उनकी यह पोस्ट बताती है कि पर्दे के पीछे वह अपने परिवार से कितना गहरा जुड़ाव रखते हैं.

First published on: Nov 21, 2026 01:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो