Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘डक डायनेस्टी’ फेम Phil Robertson का निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे एक्टर

‘डक डायनेस्टी’ फेम फिल रॉबर्टसन का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके जाने से इंडस्ट्री से लेकर उनके करीबी सभी मना रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘डक डायनेस्टी’ फेम फिल रॉबर्टसन का निधन हो गया है। एक्टर ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। वह पिछले कुछ महीनों से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि फिल अब प्रभु के पास हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और परिवार के बीच मातम पसरा हुआ है।

पोती और बेटे ने दी भावुक श्रद्धांजलि

‘डक डायनेस्टी’ के स्टार फिल रॉबर्टसन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहे थे। यह जानकारी उनके बेटे जेस रॉबर्टसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। अपने पोस्ट में जेस ने लिखा, “मेरे पिता आज प्रभु के पास चले गए! उनकी बहुत याद आएगी, लेकिन हमें सुकून है कि वह अब अच्छे हाथों में हैं। हमारा परिवार ठीक है क्योंकि हमारा भगवान अच्छा है। हम उन्हें फिर से देखेंगे।”

---विज्ञापन---

इसके साथ ही फिल की पोती सैडी रॉबर्टसन हफ ने भी इंस्टाग्राम पर अपने दादा की याद में तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के साथ बिताए पुराने पलों को याद करते हुए दादा के प्रति अपना प्रेम और सम्मान दिखाया है।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Phil Robertson (@officialphilrobertson)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

परिवार ने शेयर किया इमोशनल मैसेज 

फिल के बेटे विली रॉबर्टसन और उनकी पत्नी कोरी ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा गया है, “हम आज यह जश्न मना रहे हैं कि हमारे पिता, पति और दादा अब भगवान के पास हैं। हम उन सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं, जिनके जीवन को उन्होंने छुआ। हम जल्दी ही उनके जीवन का सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने की जानकारी शेयर करेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Phyllis Robertson Thomas (@phyllisduckdaughter)

---विज्ञापन---

 

अल्जाइमर से लड़ी लंबी लड़ाई

फिल रॉबर्टसन को अल्जाइमर बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी है। इस बीमारी की शुरुआत की जानकारी परिवार ने पिछले साल दिसंबर में ‘अनशेम्ड विद द रॉबर्टसन फैमिली’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड में दी थी। उनके बेटे जेस ने बताया था कि यह बीमारी अब सिर्फ याददाश्त तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके पूरे शरीर को प्रभावित कर रही है। अप्रैल में हुए एक और एपिसोड में जेस ने कहा था कि फिल की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा और परिवार उन्हें यथासंभव आराम देने की कोशिश कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt से हुई चूक! नहीं पहचान पाए राशा थडानी, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो हो गया वायरल

First published on: May 26, 2025 11:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola