---विज्ञापन---

ब्राजिलियन बॉडीबिल्डर और इंफ्लुएंसर Gabriel Ganley का हुआ निधन, सिर्फ 22 साल की उम्र में गई जान

फेमस बॉडी बिल्डर और इंफ्लूएंसर गैब्रियल गैन्ली का सिर्फ 22 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक उनके स्पॉन्सर्स ने मौत की पुष्टि की है और मौत का ऑफिशियल कारण अभी तक पब्लिकली बताया नहीं गया है.

---विज्ञापन---

Gabriel Ganley
Gabriel Ganley

फेमस बॉडी बिल्डर और इंफ्लूएंसर गैब्रियल गैन्ली, जो कि ऑनलाइन बीबीजिन्हो के नाम से फेमस हैं. उनका निधन हो गया है. ब्राजीलियाई रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जान गवा दी है. गैब्रियल की इस खबर के सामने आते ही ब्राजील के फिटनेस जगत में हलचल मच गई है. फिलहाल उनकी मौत के ऑफिशियल कारणों के बारे में नहीं बताया गया है. कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में हाइपोग्लाइसीमिया(शरीर में ब्लड की कमी) की आशंका जताई गई थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर काफी फेमस थे गैब्रियल गैन्ली

गैब्रियल जाने माने बॉडी बिल्डर्स में से एक थे. जो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थे. वह अपने फिटनेस वीडियो, शानदार बॉडी के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर थे. इतना ही नहीं वह अक्सर ही जिम में एक्सरसाइज करते हुए तमाम फोटोज वीडियो भी पोस्ट किया करते थे.

---विज्ञापन---

मौत का कारण?

ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉसर्स इंटीग्रलमेडिका ने 23 मई को गैन्ली की मौत की पुष्टि की और उन्हें अपना एटर्नल बबीजिन्हों बताया. हालांकि उन्होंने अभी मौत के ऑफिशियल कारणों का खुलासा नहीं किया है. कुछ रिपोर्ट्स में हाइपोग्लाइसीमिया(शरीर में ब्लड की कमी) की आशंका जताई गई थी. बता दें ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बहुत हो जाने के कारण हाइपोग्लाइसीमिया होता है, जिसका तुरंत इलाज जरूरी होता है और इलाज न मिलने पर यह खतरनाक हो सकता है. वहीं, जब तक उनके हाइपोग्लाइसीमिया(शरीर में ब्लड की कमी) के बारे में पता चला था, तब तक देर हो चुकी थी.

कौन थे गैब्रियल गैन्ली

ब्राज़ीलियाई समाचार एजेंसी वेले एटुअल के अनुसार, गैन्ली का जन्म रियो डी जनेरियो में हुआ था. ब्राज़ीलियाई खेल समाचार एजेंसी जीई ने 2025 में उन्हें नेचुरल बॉडी बिल्डिंग हस्तियों में शामिल किया और बताया कि उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के बॉडी बिल्डिंग दिग्गजों को देखकर 15 साल की उम्र में वेट लिफ्टिंग शुरू की थी. बता दें कि उनकी मां ने शुरू में चोट लगने की आशंकाओं के चलते उन्हें हफ्ते में तीन बार ही जिम जाने की अनुमति दी थी. बॉडीबिल्डिंग पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने से पहले उन्होंने मार्शल आर्ट का भी अभ्यास किया था.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स

2025 तक, जीई की रिपोर्ट के अनुसार, गैन्ली के 12 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे. बाद में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर लगभग 20 लाख हो गई. बेल्ट्राओ अगोरा ने जी1 के हवाले से बताया कि गैन्ली ने रियो डी जनेरियो के संघीय विश्वविद्यालय (यूएफआरजे) में दो साल तक शारीरिक शिक्षा का अध्ययन किया, जहां उन्होंने फिटनेस से संबंधित कंटेंट को पोस्ट करना शुरू किया.

यह भी पढ़ें- इस संडे नहीं है कोई प्लान, तो Jio Hotstar पर देखें ये 5 ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2026 11:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.