---विज्ञापन---
इस संडे नहीं है कोई प्लान, तो Jio Hotstar पर देखें ये 5 ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट
ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती है. इसमें से कई ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानी, एक्टर्स की शानदार एक्टिंग और जोरदार प्लॉट ट्विस्ट के कारण आते ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती है. हम आज ही ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि जियो हॉटस्टार पर भारत में जबरदस्त ढंग से ट्रेंड कर रही हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

धुरंधर अनकट वर्जन
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में 'धुरंधर' अनकट वर्जन रिलीज की गई है. इसमें धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन देखने को मिला है. 3 घंटे 25 मिनट की ये फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. यह जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
इंस्पेक्टर अविनाश 2
रणदीप हुड्डा स्टारर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. यह जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज एक पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है. इसे ओटीटी पर 7.6 की रेटिंग मिली है.
24'सीजन 2
अनिल कपूर की एक्शन ड्रामा '24'सीजन 2' भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. यह चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें दिखाया गया है कि जय सिंह राठौड़ मुंबई में एक घातक वायरस के खतरे को रोकने की कोशिश करता है. इस सीरीज के 24 एपिसोड हैं.
छू-मंतर
लिस्ट में हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए फिल्म 'छू-मंतर' भी है. यह साल 2025 में रिलीज हुई थी. इसमें मॉर्गन हाउस की कहानी के बारे में दिखाया गया है. यह लिस्ट में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
हाउस ऑफ डार्कनेस
'हाउस ऑफ डार्कनेस' एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसमें जस्टिन लॉन्ग और केट बोसवर्थ अहम रोल में नजर आए हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन नील लाब्यूट ने किया है और यह भी अपनी शानदार कहानी को लेकर जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.