Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कभी खुशी कभी गम 2’ आने वाली है? करीना कपूर और ऋतिक रोशन के Video ने मचाई हलचल

Kareena Kapoor And Hrithik Roshan: फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 25 साल बाद करीना कपूर और ऋतिक रोशन एक बार फिर साथ आए हैं. हालांकि यह एक एयरबीएनबी का विज्ञापन है, लेकिन करण जौहर द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो को देखने के बाद फैंस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं.

kareena kapoor and hrithik roshan
kareena kapoor and hrithik roshan

Kareena Kapoor And Hrithik Roshan: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और चहेती ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) पूरे 25 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि यह किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक खास ब्रांड ऐड के लिए है, लेकिन करण जौहर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में ‘पू’ और ‘लड्डू’ के पुराने अंदाज की झलक मिलते ही फैंस के बीच ‘कभी खुशी कभी गम 2’ बनाने की मांग तेज हो गई है.

25 साल बाद साथ आए ‘पू’ और ‘लड्डू’

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा टीजर वीडियो साझा किया है, जिसमें करीना कपूर अपने मशहूर और स्टाइलिश किरदार ‘पू’ के अंदाज में लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ ऋतिक रोशन लेदर जैकेट और शूज पहने तैयार होते दिख रहे हैं. उनके इस लुक को देखकर फैंस को तुरंत फिल्म के ‘लड्डू’ यानी रोहन रायचंद की याद आ गई है. मेकर्स ने वीडियो में सस्पेंस बनाए रखने के लिए दोनों का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन यह एक एयरबीएनबी (Airbnb) का ऐड है.

---विज्ञापन---

करण जौहर के कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, ‘कुछ कहानियां 25 साल बाद भी खत्म नहीं होती’. करण का यह इशारा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और कुछ ही घंटों में इस पर हजारों कमेंट्स आ गए. फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार यही कयास लगा रहे हैं कि क्या सच में दोनों किसी फिल्म में साथ लौट रहे हैं.

फैंस और सितारों ने शुरू कर दी ‘K3G 2’ की डिमांड

इस टीजर के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें इन दोनों कलाकारों के साथ एक पूरी फिल्म चाहिए. वहीं, तमाम यूजर्स भी यही मांग कर रहे हैं कि करण जौहर को सिर्फ एक ऐड नहीं बल्कि ‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल बनाना चाहिए, क्योंकि इस जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार लोग सालों से कर रहे हैं.

साल 2001 में रिलीज हुई थी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘K3G’

साल 2001 में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ आज भी लोगों के दिलों के बेहद करीब है. करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म में परिवार के टूटने और फिर से जुड़ने की कहानी ने दर्शकों को रुला भी दिया था और हंसाया भी था.

---विज्ञापन---

दोनों सितारों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर

अगर बात करें इनके वर्कफ्रंट की, तो करीना कपूर हाल ही में मेघना गुलजार की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई थीं. वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म के जरिए ऋतिक निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं.

First published on: Nov 17, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो