Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

63 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कॉमेडियन एंथनी क्लार्क, डेथ सर्टिफिकेट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंडस्ट्री के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और टीवी एक्टर एंथनी क्लार्क के निधन की वजह का खुलासा हो गया है. 63 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले एंथनी क्लार्क ने अपने शानदार कॉमिक अंदाज से लाखों लोगों को हंसाया था. अब उनके डेथ सर्टिफिकेट से पता चला है कि उनकी मौत कैसे हुई.

Anthony Clark
'यस, डियर' स्टार एंथनी क्लार्क की मौत की वजह आई सामने, Photo Credit- Social Media

हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबरह सामने आई है, जहां मशहूर कॉमेडियन और टीवी एक्टर एंथनी क्लार्क के निधन की वजह सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. उनके डेथ सर्टिफिकेट से पता चला है कि उनकी मौत सेप्टिक शॉक और कई गंभीर हेल्थ इश्यू की वजह से हुई.

क्या थी एंथनी क्लार्क की मौत की वजह?

‘पीपल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एंथनी क्लार्क का 10 नवंबर को निधन हो गया था. उनके डेथ सर्टिफिकेट में मौत का मुख्य कारण सेप्टिक शॉक बताया गया है. इसी के साथ शराब की लत, इन्फ्लूएंजा ए और एक्यूट किडनी फेलियर की वजह भी सामने आई है.

---विज्ञापन---

दोस्त माइक ओ मैली ने दी थी निधन की खबर

एंथनी क्लार्क के निधन की जानकारी उनके साथ ‘यस, डियर’ में काम कर चुके अभिनेता माइक ओ मैली ने सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था माइक ने बताया कि नब्बे के दशक में एंथनी बोस्टन के मशहूर कॉमेडियन हुआ करते थे. उनके शो अक्सर हाउसफुल रहते थे.

एंथनी के शो के दीवाने रहे माइक

माइक ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी लिसा के साथ पहली बार एंथनी का शो देखने गए थे, तो दोनों हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे. उन्होंने एंथनी को बेहद खास कॉमेडियन बताया, जो अपनी ही कहानियों की मजेदार बातों पर दर्शकों के साथ हंसते थे.

---विज्ञापन---

‘यस, डियर’ से मिली थी खास पहचान

एंथनी क्लार्क को टीवी सिटकॉम ‘यस, डियर’ से घर-घर में पहचान मिली थी. इस शो में उन्होंने ग्रेगरी थॉमस ‘ग्रेग’ वार्नर का किरदार निभाया था. शो की कहानी दो शादीशुदा जोड़ों और उनके माता-पिता बनने के सफर के इर्द-गिर्द घूमती थी.

इस किरदार को मिला दर्शकों का खूब प्यार

साल 2000 से 2006 तक CBS पर टेलीकास्ट हुए इस शो के कुल छह सीजन और 122 एपिसोड थे. इसमें एंथनी के गंभीर और तनाव में रहने वाले किरदार की माइक ओ मैली के मस्तमौला अंदाज के साथ शानदार जुगलबंदी देखने को मिलती थी.

---विज्ञापन---

तीन हफ्ते पहले हुई थी आखिरी बातचीत

माइक ओ मैली ने बताया कि एंथनी के साथ उनकी आखिरी बातचीत करीब तीन हफ्ते पहले फोन पर हुई थी. उस दौरान भी एंथनी ने उन्हें खूब हंसाया था. माइक ने कहा कि दोस्त बनने से पहले वह एंथनी के बड़े फैन थे. उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा था, ‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, टोनी.’ बहरहाल, एंथनी के जाने से उनके चाहने वालों ने कॉमेडी की दुनिया का एक खास चेहरा खो दिया है.

First published on: Nov 21, 2026 11:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो