Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शराब पीने और सिगरेट जलाने से मचा बवाल, फ्लाइट में नियम तोड़ने पर फंसीं सिंगर

फ्लाइट में नियम तोड़ने पर सिंगर बुरी तरह फंस गई हैं। उन्होंने वहां पर शराब पी है और सिगरेट भी जलाया है जिससे उन्हें चेतावनी दी गई है।

---विज्ञापन---

सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर अपने बिहेवियर की वजह से विवादों में फंस चुकी हैं। हाल ही में एक निजी जेट से सफर के दौरान उन्होंने फ्लाइट के अंदर शराब पी और सिगरेट जला दी, जिससे क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। लैंडिंग होते ही अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दे डाली। हालांकि बाद में उन्हें जाने दिया गया। यह घटना सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में…

फ्लाइट में शराब और सिगरेट का सेवन करने से मचा हंगामा

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटनी स्पीयर्स मेक्सिको के कैबो सैन लुकास से लॉस एंजेलिस (LAX) के लिए उड़ान भर रही थीं। अपनी जर्नी के दौरान उन्होंने फ्लाइट में ही पहले शराब पीना शुरू कर दिया। फिर कुछ देर बाद अंदर ही सिगरेट जला दी। यह सब देखकर फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ ही वहां मौजूद बाकी के लोग हैरान रह गए। विमान में धूम्रपान करना सख्त मना होता है, जिसे ब्रिटनी ने नजरअंदाज कर दिया। अपने बिहेवियर के चलत वह सुर्खियों में आ गई हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by XILA MARIA RIVER RED (@britneyspears)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

स्टाफ ने रोका, फिर दी गई चेतावनी

जैसे ही ब्रिटनी ने सिगरेट जलाई, स्टाफ ने तुरंत उन्हें रोक दिया फिर उन्हें सिगरेट बुझाने के लिए कहा। उन्होंने बात मानी और सिगरेट बुझा दी लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। विमान के लैंड होते ही अधिकारियों ने ब्रिटनी से मुलाकात की और उनके इस गलत बिहेवियर के लिए उन्हें चेतावनी दी फिर सिंगर को बाद में जाने की अनुमति दे दी गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ट्यूमर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ अस्पताल से लौटीं घर, टली सर्जरी, शोएब ने दी Health Update

पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

ब्रिटनी स्पीयर्स पहले भी कई बार अपने गलत बिहेवियर की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनकी मेंटल हेल्थ और बिहेवियर को पहले भी की बार लोगों ने ना पसंद करते हुए नाराजगी जताई है। साल 2023 में वह अपने पति सैम असगरी से अलग हो गई थीं, और साल  2024 में उनका तलाक फाइनल हुआ। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर अक्सर डांस वीडियो और पर्सनल लाइफ की अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनके द्वारा शेयर किए गए अपडेट्स पर कई बार सवाल भी उठते आए हैं।

---विज्ञापन---

ब्रिटनी के बारे में आगे बात करें तो साल 2008 में एक मेंटल हेल्थ क्राइसेस के बाद उन्हे गार्डियनशिप के अंडर में रखा गया था। उनके पिता जेमी स्पीयर्स ने उनके लाइफ के कई हिस्सों में रोक टोक लगाकर रखा। यह व्यवस्था 2021 में अदालत के आदेश से समाप्त हुई। उस समय ब्रिटनी ने इसे अपनी “जिंदगी का सबसे अच्छा दिन” बताया था।

यह भी पढ़ें: ‘भूल चूक माफ’, ‘केसरी वीर’ और ‘कंपकंपी’ का बॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे पर कैसा रहा प्रदर्शन?

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2025 10:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola