Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TMKOC की ‘बबीता जी’ रियल लाइफ में क्यों हैं सिंगल? क्या है Munmun dutta के शादी ना करने की वजह?

Munmun Dutta: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' अभी तक सिंगल क्यों हैं? इस बात का खुलासा हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या है?

---विज्ञापन---

Munmun Dutta: सोनी सब के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग और लुक्स से लोगों के दिलों पर राज करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सगाई की अफवाहें खूब वायरल हुई थीं। खबरें सामने आई थी कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई हो गई है। हालांकि दोनों ने इस बात को बकवास बताया था और कहा था कि कोई सगाई नहीं हुई है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर मुनमुन 37 साल की उम्र के बाद भी सिंगल क्यों हैं? साथ ही उनके जीवन से भी जुड़ी कुछ खास बातें भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में Tejasswi Prakash को मिला स्पेशल सरप्राइज, एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू

---विज्ञापन---

लाखों दिलों पर करती हैं राज

मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनका ‘बबीता जी’ का किरदार काफी फेमस है। एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज करती हैं। इसके बाद भी वो रियल लाइफ में सिंगल हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार कई बार एक्ट्रेस से पूछा जा चुका है कि वो अभी तक सिंगल क्यों हैं? हालांकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती हैं।

https://www.instagram.com/p/DG3BzRMs9R_/?img_index=1

---विज्ञापन---

बिग बॉस फेम एक्टर से जुड़ा था नाम

बता दें रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की पास्ट रिलेशनशिप काफी टॉक्सिक रह चुकी है। दरअसल साल 2008 के दौरान एक्ट्रेस का नाम बिग बॉस फेम अरमान कोहली के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका और दोनों अलग हो गए थे। कहा जाता है कि दोनों के ब्रेकअप का कारण अरमान का एंग्री नेचर ही था।

---विज्ञापन---

क्या है शादी ना करने की वजह?

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक जब दोनों रिलेशनशिप में थे तो वैलेंटाइन डेट पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया था। वहीं झगड़ा इतना बढ़ गया था कि हाथापाई तक नौबत आ गई थी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद से मुनमुन का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस उस दर्द से अभी तक उभर नहीं सकीं और ये ही वजह है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

यह भी पढ़ें: ‘पप्पी तो ठीक है लेकिन…’, Udit Narayan ने अपनी Kissing Controversy का क्यों उड़ाया मजाक?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2025 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola