Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज एक्टर राजेश का निधन, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम

Rajesh Williams Passed Away: साउथ सिनेमा से दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज और अनुभवी एक्टर राजेश विलियम्स ने 29 मई 2025 का निधन हो गया है। अचानक एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और फैंस और सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Rajesh Williams
Rajesh Williams

Rajesh Williams Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जाने-माने तमिल और मलयालम फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर राजेश विलियम्स का निधन हो गया है। राजेश विलियम्स ने 29 मई की सुबह आखिरी सांस ली। 100 से ज्यादा तमिल और मलयालम फिल्में करने वाले एक्टर राजेश का चेन्नई में निधन हुआ है और वो 75 साल के थे।

यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर राजेश का निधन, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम

---विज्ञापन---

एक्टर राजेश का हुआ निधन 

राजेश विलियम्स के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है, एक्टर के भतीजे ने डीटी नेक्स्ट को खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि एक्टर को गुरुवार सुबह लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। लीड से लेकर सपोर्टिंग रोल से एक्टर राजेश ने अपनी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।

---विज्ञापन---

एक्टर के परिवार में कौन-कौन?

एक्टर और बिजनेसमैन राजेश के निधन से उनको बच्चों को गहरा सदमा पहुंचा है। एक्टर की एक बेटी दिव्या और बेटा दीपक है, जिनके सिर से पहले ही मां का साया उठ गया था। एक्टर की पत्नी जोन सिल्विया वनथिरयार का साल 2012 में निधन हो गया था।

राधिका सरथकुमार ने जताया शोक 

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक्स पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘राजेश के अप्रत्याशित निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और अचानक हुआ। हमने साथ में कई फिल्में की हैं और सिनेमा और जीवन के बारे में उनके व्यापक ज्ञान का गहरा सम्मान था, परिवार, दोस्त और फिल्म बिरादरी उन्हें याद करेगी।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bangkok से लौटते ही बीमार हुईं Bharti Singh, फैंस बोले- कोरोना टेस्ट कराओ!

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2025 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola