Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bangkok से लौटते ही बीमार हुईं Bharti Singh, फैंस बोले- कोरोना टेस्ट कराओ!

भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी हेल्थ बिगड़ने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जब से वह बैंकॉक ट्रिप से लौटीं हैं तब से वह बीमार चल रही हैं।

---विज्ञापन---

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बीते दिनों बैंकॉक में ट्रिप करने गई थीं। वहां से लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अपने व्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी सेहत के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें बुखार, थकान और कमजोरी हो रही है,  जिससे फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कोरोना टेस्ट कराने की सलाह भी दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने व्लॉग में और क्या बताया है।

तबीयत बिगड़ने पर फूट-फूट कर रोईं भारती सिंह

भारती सिंह इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बैंकॉक ट्रिप से लौटने के बाद से भारती सिंह बुखार और कमजोरी महसूस कर रही हैं। अपने YouTube व्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी तबीयत को लेकर फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लौटने के बाद वह बेहद सुस्त और बीमार महसूस कर रही हैं, जिस कारण उन्हें ब्लड टेस्ट करवाना पड़ा। व्लॉग में भारती सिंह काफी भावुक नजर आ रही हैं।  उन्होंने बताया कि वह इंजेक्शन से काफी डरती हैं और ब्लड टेस्ट से पहले वह फूट-फूट कर रोने लगीं। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने उन्हें शांत कराया और इस मौके को हल्का-फुल्का बनाते हुए अपने बेटे गोला को मजाक में चेतावनी देते हुए नजर आए कि अगर वह ज्यादा चॉकलेट खाएगा तो उसे भी इंजेक्शन लग सकता है।

---विज्ञापन---

फैंस ने जताई चिंता

भारती सिंह का लेटेस्ट व्लॉग जैसे ही सामने आया वैसे ही उनके फैंस चिंता जताने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस ने भारती के हेल्थ को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी। कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत कोरोना टेस्ट भी कराना चाहिए ताकि पता चल सके की कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं है । हालांकि, फिलहाल भारती ने कोरोना टेस्ट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

---विज्ञापन---

 

हेल्थ के प्रति बढ़ाई जागरूकता

भारती ने अपने व्लॉग में यह भी बताया कि उन्होंने अपने डेली के सेड्यूल में काफी सुधार लाया है। अब वह और उनका बेटा गोला रात 10:30 बजे तक सो जाते हैं। उन्होंने दर्शकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी और कहा कि वह खुद अगले दिन फुल बॉडी चेकअप करवाने जा रही हैं। भारती ने यह भी बताया कि जब शाम को फिर से उन्हें बुखार आया तो हर्ष ने उनका खास ख्याल रखा। उनकी हाउस हेल्प  रूपा ने उनके लिए मोरिंगा सूप बनाया ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें। बता दें कि भारती और हर्ष हाल ही में एक शो की शूटिंग के लिए थाईलैंड गए थे, जिसमें समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार और नीरज गोयत जैसे स्टार्स भी शामिल थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ये खानदानी बीमारी…’, Janhvi Kapoor पर फिर भड़के नेटिजन्स, जानें आखिर क्या है मामला?

भारती सिंह वर्कफ्रंट

भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हेल्थ समस्याओं के बावजूद वह प्रोफेशनली काफी एक्टिव हैं। वह इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ की होस्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने पति हर्ष के साथ एक पॉडकास्ट शो भी होस्ट करती हैं, जिसमें वे अपनी लाइफ और अनुभवों को मजेदार अंदाज में शेयर करती रहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Michael Sumler का सड़क हादसे में निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 29, 2025 10:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola