Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड सेलेब्स पर फूटा देश का गुस्सा, पहलगाम हमले के बाद क्यों उठी बॉयकॉट की मांग?

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी स्टार्स के साथ-साथ अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर भी निकल रहा है। देश की जनता के निशाने पर बॉलीवुड स्टार्स भी आ गए हैं।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 23, 2025 18:55
Share :
Pahalgam Terror Attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में इस खबर के बाद से आक्रोश है और लोगों का गुस्सा अब पाकिस्तानी स्टार्स भी फूट रहा है। बता दें कि  इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-समर्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद पाकिस्तानी स्टार्स के साथ-साथ अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर भी निकल रहा है। देश की जनता के निशाने पर बॉलीवुड स्टार्स भी आ गए हैं।

खासतौर पर लोग उन सेलेब्स पर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, जो पाकिस्तानी स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। फवाद खान के साथ वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में आ रही हैं। दिलजीत दोसांझ भी हानिया आमिर के साथ फिल्म करने वाले हैं। ऐसे में वाणी कपूर और दिलजीत दोसांझ लोगों के निशाने पर बने हुए हैं और इन दोनों के अलावा सुष्मिता सेन और सनी देओल को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं। इन दोनों ने पाकिस्तानी स्टार्स के भारत में काम करने पर समर्थन किया था, जिसकी वजह से लोग अब इन चारों पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और इन सभी को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर ये क्या बोलीं Hania Aamir? बॉयकॉट की उठी डिमांड

First published on: Apr 23, 2025 06:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola