Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर हुआ हमला, सिर से बहने लगा खून; चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

Actor Anuj Sachdeva: टेलिविजन के फेमस एक्टर अनुज सचदेवा पर लाठी से हमला किया गया है. एक्टर ने हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे सोसाइटी के एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया.

---विज्ञापन---

Anuj Sachdeva attacked

Actor Anuj Sachdeva: टीवी एक्टर और मॉडल अनुज सचदेवा पर सोसाइटी के एक व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया. एक्टर के सिर से खून भी बहने लगा. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘साथ निभाना साथिया’ और ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ जैसे सीरियल्स से चर्चाओं में रहने वाले इस एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया इस घटना की जानकारी दी. एक्टर ने बताया कि किस तरह से उनके ऊपर हमला किया गया है.

एक्टर ने हमले का वीडियो किया शेयर

इस हमले का वीडियो भी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक्टर को पीट रहा है. वह इस दौरान एक्टर के साथ गाली-गलौज भी करता नजर आता है. जब वह व्यक्ति एक्टर पर हमला करता है तो खुद अनुज सचदेवा इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे थे. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “मैं ये सबूत इसलिए पोस्ट कर रहा हूं, जिससे ये व्यक्ति मुझे या मेरी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचा सके. सोसाइटी में गलत जगह पार्किंग करने पर उसने मेरे कुत्ते और मुझे मारने की कोशिश की. हारमनी मॉल रेसिडेंसी, गोरेगांव में ये व्यक्ति ए विंग फ्लैट नंबर 602 में रहता है. कृपया इसे उन लोगों के साथ शेयर करें, जो कार्रवाई कर सकते हैं. मेरे सिर से खून बह रहा है.”

कुत्तों के लिए आवाज उठाते रहे हैं एक्टर

एक्टर ने इसके बाद दूसरा वीडियो भी बनाकर शेयर किया. वीडियो में एक्टर ने कुत्तों को लेकर भी बातें की हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अनुज सचदेवा अक्सर स्ट्रीट डॉग्स और इंडियन ब्रीड के कुत्तों के लिए आवाज उठाते नजर आते हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डॉग सिम्बा के साथ फोटो और वीडियो शेयर की हैं. इसके साथ ही वह लोगों से भी कुत्तों को गोद लेने के लिए और देखभाल करने के लिए अपील करते रहते हैं.

First published on: Dec 15, 2025 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola