---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा, पहले पार्ट से मायूस हो सकते हैं फैंस

Yash on Ranbir Kapoor Ramayana: जब से रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण' का टीजर सामने आया है, फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ये फिल्म दो पार्ट में आएगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा.

yash on ranbir kapoor ramayana
yash on ranbir kapoor ramayana

Yash on Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का शानदार लुक सामने आया था. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार नजर आने वाले हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

पार्ट 1 में नजर आएंगे यश

इस फिल्म में साउथ स्टार यश रावण के किरदार में हैं. हाल ही में यश यश ने खुलासा किया कि रामायण पार्ट 1 में उनका और रणबीर कपूर का साथ में कोई सीन नहीं है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. यश ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि पहले पार्ट में राम और रावण अपने-अपने राज्यों में हैं, इसलिए दोनों का आमना-सामना नहीं होगा. इसका मतलब फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

हाल ही में फिल्म के टीजर में राम बने रणबीर कपूर की पहली झलक को दर्शकों ने खूब सराहा. इसमें रावण के रूप में यश भी दिखे लेकिन उनका चेहरा सामने नहीं आया. ऐसे में फैंस बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और यश के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए बेताब हो गए हैं. लेकिन अभी यश ने मूवी को लेकर जो अपडेट दिया है उससे उनके फैंस थोड़ा मायूस हो सकते हैं.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. ‘रामायण: पार्ट 1′ दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आएगा.

First published on: Apr 15, 2026 03:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.