---विज्ञापन---

FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन, एक्टर की टीम का आया जवाब, डॉन 3 को लेकर कही ये बात

Ranveer Singh Responds After FWICE Ban: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का विवाद अब काफी आगे बढ़ चुका है. हाल ही में FWICE ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया. इसपर अब रणवीर सिंह की टीम ने रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

Ranveer Singh banned by FWICE following Don 3 exit

Ranveer Singh Responds After FWICE Ban: फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े मामले पर सोमवार 25 मई को फिल्म वर्कर्स की बड़ी संस्था FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने सुनवाई करते हुए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. उनपर ये बैन अनप्रोफेशनल व्यवहार करने की वजह से लगा है. वहीं अब इस पूरे मामले में रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है. अपनी टीम के जरिए रणवीर सिंह ने इस मामले पर जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि अपने जवाब में रणवीर ने क्या कुछ कहा.

खुद पर बैन लगाए जाने पर रणवीर सिंह ने दिया जवाब

रणवीर सिंह की टीम ने बताया, “हाल के दिनों में डॉन 3 को लेकर जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर रणवीर सिंह ने जानबूझकर चुप्पी साध रखी थी. उनका मानना है कि पेशेवर मुद्दों और व्यक्तिगत रिश्तों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ निपटाना चाहिए.” जवाब में रणवीर ने ये साफ बताया कि वो डॉन 3 से जुड़े हर एक व्यक्ति का सम्मान करते हैं. ऐसे में इस मामले को वो परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ निपटाना चाहते हैं. टीम ने बताया कि कई तरह की अफवाहें और कयासबाजियां बाजार में घूम रही हैं, लेकिन रणवीर ने कभी जरूरी नहीं समझा कि इन पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब दें या विवाद में शामिल हों. रणवीर का पूरा ध्यान अपने आने वाले कामों और प्रतिबद्धताओं पर है.

---विज्ञापन---
DON 3 CONTROVERSY

आगे क्या करेंगे रणवीर सिंह

अपने आधिकारिक बयान के जरिए रणवीर सिंह ने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथियों के प्रति सम्मान और सद्भावना रखते हैं. वो डॉन 3 से जुड़े हर एक व्यक्ति का सम्मान करते हैं और इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हैं. उनकी टीम ने जोर देकर कहा कि ऐसे मौकों पर संयम और शालीनता बनाए रखना रणवीर की सोची-समझी नीति रही है और भविष्य में भी वो इसी रवैये पर कायम रहेंगे. ऐसे में अब देखना होगा कि रणवीर का अगला कदम कौनसा होगा.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि डॉन 3 को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. जब से इस प्रोजेक्ट से रणवीर सिंह ने दूरी बनाई, ये मुद्दा जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ मुद्दों पर नाराज हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर फिल्म से दूरी बनाई. हालांकि एक्टर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जब रणवीर सिंह को Don 3 का नया चेहरा घोषित किया गया था, तब उनके फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. लेकिन धीरे-धीरे शूटिंग शेड्यूल और क्रिएटिव मतभेदों की वजह से ये फिल्म बैकस्टेज पर चली गई. ऐसे में रणवीर सिंह के कथित तौर पर प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद करीब ₹40 करोड़ हर्जाने की चर्चा शुरू हुई. हालांकि अभी तक इस रकम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में हाल ही में प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी.

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2026 09:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.