---विज्ञापन---

दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तुरंत हरकत में आई पुलिस

Diljit Dosanjh House Receive Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद से दिलजीत के घर पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh House Receives Bomb Threat: बॉलीवुड के फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद से ही सिंगर के घर पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बम से उड़ाने की ये धमकी लुधियाना वाले घर को मिली है. बताया जा रहा है कि लुधियाना नगर निगम के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर एक मेल के जरिए ये धमकी दी गई है. इस मेल में दिलजीत दोसांझ के अलावा लुधियाना के मेयर के घर और ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. चलिए ये पूरा मामला समझते हैं.

दोसांझ के घर को बम से उड़ाने…

खबरों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने वाली धमकी का ईमेल कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल पार्टी ने भेजा है. TOI सिटी के मुताबिक, इस धमकी भरे ईमेल में लिखा था, लुधियाना के मेयर के घर को दोपहर 1.11 बजे तक निशाना बनाया जाएगा. वहीं, दिलजीत दोसांझ के लुधियाना वाले घर को रात 9.11 बजे तक बम से उड़ाया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये धमकी भरा ईमेल सुबह 7.28 बजे लुधियाना नगर निगम और लुधियाना नगर निगम आयुक्त कार्यालय दोनों की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर आया. जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आरोप है कि यह ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल पार्टी’ नाम एक समूह द्वारा भेजा गया था.

Diljit dosanjh Career
Diljit dosanjh Career

सिंगर के मैनेजर के घर पर गोलीबारी

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले ही दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग के हरियाणा के करनाल जिले के गोंडर गांव के घर पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. इसके अलावा, कुछ समय पहले दिलजीत ने अपने कनाडा कॉन्सर्ट में खालिस्तान के सपोर्ट्स का सामना किया था. जहां खालिस्तान सपोर्ट्स ने बीच कॉन्सर्ट पोस्टर लहराते लगे थे. इन सभी घटनाओं ने दिलजीत दोसांझ के फैंस के दिल में एक डर पैदा कर दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2026 08:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.