---विज्ञापन---

Dharmendra को मिला सर्वोच्च सम्मान तो बेटी अहाना के नहीं रुके आंसू, हेमा मालिनी की भी आंखें हुईं नम

Dharmendra awarded Padma Vibhushan: दिवंगत बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को पद्म विभूषण के सम्मानित किया गया. उनके मरणोपरांत मिले इस सम्मान को उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया.

---विज्ञापन---

Dharmendra posthumously awarded Padma Vibhushan
Dharmendra posthumously awarded Padma Vibhushan

Dharmendra awarded Padma Vibhushan: हिंदी सिनेमा के हीमैन यानी बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में तमाम कलाकारों सहित धर्मेंद्र को भी ये सम्मान मिला. पत्नी हेमा मालिनी अपने पति की जगह इस खास सम्मान को लेने के लिए पहुंची. इस मौके पर हेमा के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहीं. पुरस्कार लेते हुए मां और बेटी, दोनों की भावुक होते नजर आईं. अहाना की आंखों में आंसू आ गए.

मरणोपरांत ‘हीमैन’ को मिला पद्म विभूषण

बीते साल 24 नंवबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था और उनके इस दुनिया से जाने के साथ ही हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार चला गया. 60 के दशक से बॉलीवुड में अपने किरदारों से हर किसी का दिल जीत वाले धर्मेंद्र के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम फैल गया था. बतौर एक्टर धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था. हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उनके योगदान को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का एलान किया.

---विज्ञापन---

अहाना देओल के नहीं रुके आंसू

सोमवार यानी मई को पद्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार लेने पहुंचीं. इस दौरान वो काफी भावुक नजर आई हैं. वहीं सभागार में मौजूद बैठीं धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल इस दृश्य को देखकर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और इमोशनल हो गईं.

पद्म पुरस्कार 2026

मालूम हो कि इस साल बीते 25 जनवरी को भारत सरकार द्वारा 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे. वहीं 25 मई को राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन आयोजित एक खास कार्यक्रम में सिनेमा, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान इस साल के पद्म विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान किया.

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2026 07:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.