Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ने की तगड़ी कमाई, सबको पछाड़ कमा डाले इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' ने मराठी भाषा की फिल्म के रूप में एक नया इतिहास बना दिया है. इस फिल्म ने मराठी भाषा की फिल्म 'सैराट' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

raja Shivaji Box Office Collection Day 25

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी सिनेमा में इतिहास रच दिया है. 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है. इससे पहले रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘सैराट’ पहल नंबर पर थी, जिसने 90 करोड़ की कमाई की थी.

100 करोड़ पार हुई ‘राजा शिवाजी’

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 24 दिन हो गए हैं और चौबीस दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और अब इसका टोटल भारतीय नेट कलेक्शन 101.4 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म के 24वें दिन की कमाई 1.40 करोड़ रुपये रही. इसमें से 1.2 करोड़ रुपये मराठी वर्जन से आए, जबकि हिंदी बेल्ट से 20 लाख रुपये की कमाई हुई. फिल्म अभी थिएटर्स में छाई हुई है. इसकी कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है.

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर धाक

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ का बजट करीब 75 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई तय कर ली है. भारत में 24 दिनों में फिल्म ने 101.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई भारत में करीब 119.65 करोड़ पहुंच गई है. विदेशों से 4.90 करोड़ की कमाई हुई है. दुनिया भर फिल्म ने की अबतक कुल कमाई 124.55 करोड़ रुपये हो चुकी है. शानदार ओपनिंग करते हुए पहले हफ्ते फिल्म ने 57.7 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते 27 करोड़ और तीसरे हफ्ते 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 22वें दिन फिल्म ने 70 लाख, 23वें दिन 1.35 करोड़ और 24वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

टॉप 5 मराठी फिल्में

‘राजा शिवाजी’ से पहले मराठी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘सैराट’ थी, जिसने 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था. वहीं अब रितेश देशमुख की इस फिल्म ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ये एक मराठी फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. राजा शिवाजी और सैराट के अलावा तीसरे नंबर पर ‘बैपान भारी देवा’ है, जिसने 76.28 करोड़ कमाए थे. चौथे नंबर पर 61.2 करोड़ के साथ ‘वेद और पांचवें नंबर नटसम्राट, जिसने 42 करोड़ कमाए थे.

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2026 06:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola