Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thalapathy Vijay की बढ़ी मुश्किलें, शख्स को रैंप से नीचे फेंकने का वीडियो वायरल, दोनों पर FIR दर्ज

Thalapathy Vijay and Bouncer FIR: तमिल एक्टर थलपति विजय और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Thalapathy Vijay and Bouncer FIR

Thalapathy Vijay and Bouncer FIR: एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही विजय को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कुन्नम पुलिस स्टेशन में विजय और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि एक्टर के खिलाफ ये FIR सरथकुमार नाम के एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें थलपति विजय के बाउंसर एक शख्स को रैंप से नीचे फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विजय का एक बाउंसर स्टेज पर काम कर रहे कार्यकर्ता को उठाकर नीचे फेंक देता है। इसके बाद उसी रैंप पर विजय आते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो विजय की राजनीतिक पार्टी TVK (तमिलगा वेत्त्री कजगम) की रैली का है, जो पेरम्बलुर जिले में आयोजित किया गया था।

---विज्ञापन---

कार्यकर्ता ने की पुलिस में शिकायत

जानकारी के अनुसार जिस कार्यकर्ता को बाउंसर ने स्टेज से नीचे फेंका था, उसका नाम सरथकुमार बताया जा रहा है। इस घटना और इसकी वीडियो वायरल होने के बाद सरथकुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने विजय और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। सरथकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक घटना के दौरान विजय के बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की थी। कुन्नम पुलिस ने बताया कि विजय और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 3 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे विजय

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही विजय ने घोषणा की थी कि वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मदुरै पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2025 12:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola