Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Splitsvilla के विनर कपल का प्यार के महीने में हुआ Breakup, वजह आई सामने

Jaswant Bopanna-Akriti Negi Breakup: स्प्लिट्सविला X5 के विनर कपल जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी के शुरुआत शो के दौरान ही हुई थी। लेकिन प्यार के महीने फरवरी में उनके ब्रेकअप की खबर आ रही है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

---विज्ञापन---

Jaswant Bopanna-Akriti Negi Breakup: स्प्लिट्सविला X5 के विनर कपल ने अपनी लाइफ में बड़ा कदम उठाया है। जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी दोनों अलग हो गए हैं। इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। बता दें कि दोनों शो के दौरान ही एक-दूसरे से मिले थे। पूरी जर्नी का एक्सपीरियंस उन्होंने साथ में एंजॉय किया। फिर वो विनर भी बने। लेकिन कपल के फैंस के लिए उनके ब्रेकअप की खबर काफी ज्यादा शॉकिंग है। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

रिश्ते में आई दरारें

जशवंत बोपन्ना ने ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में आकृति नेगी संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा है। दोनों के बीच काफी ज्यादा बैलेंस बनाये रखने के प्रयासों के बावजूद रिश्ता धीरे-धीरे टूटता ही जा रहा था। इसके बाद जशवंत ने बताया कि “यह एक टफ डिसीजन था, लेकिन ऐसा कुछ था जो होना ही था। मैं किसी को दोष नहीं देता या बुरा नहीं मानता, भले ही कुछ भ्रम रहा हो – मुझे पता है कि सफाई देने में समय लगा।”

---विज्ञापन---

दोनों ने मिलकर लिया फैसला

जशवंत ने बताया कि इस फैसले में दोनों की जिम्मेदारी है। दोनों ने मिलकर इस फैसले को लिया है इसमें किसी एक को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा। इसमें किसी पर भी आरोप नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें अपने पर्सनल ग्रोथ और आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को जरूरी स्पेस और सम्मान देने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

स्प्लिट्सविला X5 के विनर बने कपल

रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X5 में जशवंत और आकृति की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिनाले एपिसोड में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ में एपिसोड देखने के दौरान दोनों को प्यार में खोया हुआ दिखाया गया था। शो के बाद दोनों ने साथ में काई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। साथ में दोनों की रील्स काफी वायरल हुईं थीं। वहीं कपल के फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी। उनके चर्चाओं के बीच उनके कॉम्पटीटर हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव की सगाई ने दर्शकों में हलचल मचा दी थी।

यह भी पढ़ें:  Hina Khan से लेकर बॉलीवुड के इन स्टार्स तक, कैंसर से लड़ रखी जंग, रियल लाइफ में कहलाइ ‘बॉस’

---विज्ञापन---

फैंस का टूटा दिल

दोनों के ब्रेकअप की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। जहां एक ओर कई लोग उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रेकअप के बाद दोनों लोग अपनी प्रोफेशन में आगे बढ़ेगे। कपल के फैंस सोशल मीडिया पर इनके ब्रेकअप की खबरों को हार्ट ब्रेक के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं आकृती की तरफ से भी रिएक्शन आने की इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: समय रैना के India’s Got Latent पर कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेंट करना पड़ा भारी, कंटेस्टेंट पर दर्ज हुई FIR

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2025 01:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola