Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sourav Ganguly Biopic: राजकुमार राव की फिल्म में हुई इस बंगाली एक्टर की एंट्री, पर्दे पर निभाएगा ये खास किरदार

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर अब फिल्म बन रही है. फिल्म में राजकुमार राव लीड किरदार में नजर आएंगे. वहीं इस बायोपिक में एक मशहूर बंगाली एक्टर की एंट्री होने की खबर सामने आ रही है.

---विज्ञापन---

Sourav Ganguly Biopic

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर फिल्म बन रही है. इसके ऐलान के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इस बायोपिक फिल्म का नाम ‘दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी’ रखा गया है. ऐसे में फिल्म में नए कलाकारों की एंट्री लगातार हो रही है. बता दें बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इस फिल्म में सौरव गांगुली का लीड किरदार निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में बंगाली सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर की एंट्री हो गई है, जो फिल्म में सौरव गांगुली के पिता का किरदार निभाएंगे.

सौरव गांगुली की बायोपिक में बंगाली स्टार की एंट्री

फिल्म दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक है. इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. फिलहाल खबर है कि सौरभ गांगुली की बायोपिक में बंगाली एक्टर साश्वत मुखर्जी की एंट्री हो गई है, जो मूवी में क्रिकेटर पिता चंदी गांगुली के किरदार में दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. ये फिल्म सौरव के जीवन और उनके अर्श के फर्श तक के सफर को बड़े पर लाने का काम करेगी.

---विज्ञापन---
Saswata Chatterjee

फिल्म में इन कलाकारों की एंट्री

बता दें अप्रैल 2026 में मेकर्स ने फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ की जानकारी दी थी. इसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में राजकुमार राव दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे. उनके अलावा फिल्म में सौरव गांगुली के पिता चंडी दास गांगुली का किरदार एक्टर सस्वता चटर्जी निभाएंगे. उनके साथ ही क्रिकेटर की मां निरूपा का किरदार एक्ट्रेस अपराजिता ऑडी निभा रही हैं. वहीं उनके भाई स्नेहाशीष का किरदार एक्टर राहुल देव बोस निभा रहे हैं. इन चारों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

Sourav Ganguly Biopic

मुंबई में हो रही शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन सभी कलाकार ने मुंबई में मूवी की शूटिंग कर दी है और रविवार को सौरव गांगुली भी सेट पर मौजूद रहे. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि प्रोडक्शन टीम इस महीने के आखिर से कोलकाता में शूटिंग शुरू करेगी. हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2026 05:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola