Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रैंप पर फूट-फूटकर क्यों रोने लगीं Sonam Kapoor? सामने आई वजह

Sonam Kapoor Crying: फैशन शो के दौरान सोनम कपूर को अचानक से फूट-फूटकर रोने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के इमोशनल होने की क्या थी वजह...

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Crying: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक फैशन शो के दौरान इमोशनल हो गईं। वह रैंप पर वॉक करते हुए खुद को रोने से रोक नहीं पाईं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते हुए फैंस उनके इमोशन को समझ रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उन्हे बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आखिर सोनम कपूर रैंप पर क्यों रो पड़ीं।

स्टेज पर क्यों रो पड़ीं सोनम कपूर?

इस फैशन शो के इवेंट को फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल की याद में किया गया था। सोनम कपूर का रोहित बल के साथ काफी स्ट्रॉन्ग कनेक्शन था। उन्होंने कई बार उनकी ड्रेस डिजाइन की हुई ड्रेसेस पहनी थीं और उनके लिए रैंप वॉक भी किया था। लेकिन 1 नवंबर 2024 को रोहित बल का निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। सोनम जब इस इवेंट में आईं तो अपने फेवरेट डिजाइनर को याद करते हुए खुद को रोक नहीं पाईं। स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए ही वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

सोनम का वीडियो वायरल

सोनम के इस इमोशनल मोमेंट को फैंस ने कैमरे में कैद कर लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम ऑफ-व्हाइट लॉन्ग गाउन पहने हुए हैं और बालों में लाल फूल लगाए हुए हैं। वो जैसे ही रैंप पर आती हैं, ऑडियंस को नमस्ते करती हैं और फिर रोने लगती हैं। अपने आपको वह काफी कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया के रिएक्शन

सोनम कपूर के इस वीडियो को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस के इमोशन को समझते हुए उनके साथ सहानुभूति जता रहे हैं। कई लोग उनके रोने को ओवरएक्टिंग बता रहे हैं। कुछ लोग उनके रोने को ‘नौटंकी’ भी कह रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम कपूर को ‘ड्रामा क्वीन’ कहा, तो किसी ने इसे उनकी ‘अब तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग’ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “डार्लिंग, काश तुम सच में रोती… ज्यादा नेचुरल लगता।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, *”स्टेज के पीछे खाना खाकर निकली और स्टेज पर रो रही है, वाह! क्या नौटंकी है।”
हालांकि, कुछ लोग सोनम के इमोशन्स को समझते हुए उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोहित बल से सोनम का खास कनेक्शन था और ये इवेंट उनके लिए बेहद इमोशनल था, इसलिए उनकी इमोशन बाहर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Box Office Collection: शाहिद कपूर की Deva ने दिखाया कमाल, जानें कैसा रहा Sky Force का कलेक्शन

रोहित बल के लिए रखा गया इवेंट

सोनम कपूर के लिए ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने रोहित बल को याद किया हो। बता दें कि एक्ट्रेस ने उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने और रोहित के खूबसूरत पलों को याद किया था। उन्होंने लिखा था कि रोहित बल हमेशा उनके फेवरेट डिजाइनर रहेंगे और उनके बिना फैशन वर्ल्ड अधूरा लगेगा। रोहित बल जैसे मशहूर डिजाइनर को श्रद्धांजलि देने के लिए इस इवेंट को रखा गया था। इस दौरान कई लोगों को इमोशनल होते हुए देखा गया और सोनम कपूर भी उन्हीं में से एक थीं। सोनम कपूर का फैशन शो के दौरान रोना फैशन इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Sara Ali Khan को देखने पहुंचे लोगों में मची भगदड़, दर्जनों लोग घायल

First published on: Feb 02, 2025 09:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola