Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोनू निगम के बेटे ने म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम, 19 की उम्र में नेवान का पहला गाना रिलीज

Sonu Nigam Son Nevaan Music Debut: मशहूर गायक सोनू निगम के 19 वर्षीय बेटे नेवान निगम ने शॉर्ट फिल्म 'स्लाइड' (Slide) से म्यूजिक की दुनिया में कदम रख दिया है. दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुए इस साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट के जरिए नेवान ने अपनी एक नई पहचान बनाने की शुरुआत की है.

sonu nigam son nevaan nigam music debut
sonu nigam son nevaan nigam music debut

Sonu Nigam Son Nevaan Music Debut: मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के 19 साल के बेटे नेवान निगम (Nevan Nigam) ने आखिरकार म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है. दिवाली के मौके पर नेवान ने अपनी साइंस-फिक्शन शॉर्ट फिल्म ‘स्लाइड’ (Slide) के जरिए बतौर म्यूजिशियन और एक्टर डेब्यू किया है. अपने पिता और दादा की परंपरा से हटकर एक अलग रास्ता चुनने वाले नेवान की लगन और मेहनत पर सोनू निगम का दिल गदगद हो उठा है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर बेटे पर अपना प्यार लुटाया है.

शॉर्ट फिल्म ‘स्लाइड’ से किया म्यूजिक और एक्टिंग डेब्यू

नेवान निगम ने अपनी पहली साइंस-फिक्शन शॉर्ट फिल्म ‘स्लाइड’ (Slide) के जरिए बतौर म्यूजिशियन और एक्टर अपने करियर की शुरुआत की है. दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुए इस प्रोजेक्ट में उनका खुद का गाया गाना भी शामिल है. फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टाइम ट्रैवल डिवाइस के जरिए अतीत में चला जाता है.

---विज्ञापन---

सोनू निगम ने बेटे के अलग रास्ते चुनने पर जताई खुशी

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे नेवान की तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा. सोनू ने बताया कि नेवान ने अपने पिता और दादा से बिल्कुल अलग राह चुनने का फैसला किया है, ताकि वह खुद की एक स्वतंत्र और अलग पहचान बना सके.

‘रोजाना 16 घंटे रियाज और घंटों डांस प्रैक्टिस’

अपने पोस्ट में सोनू ने नेवान के ट्रांसफॉर्मेशन और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि एक गोल-मटोल बच्चे से फिट नौजवानj बनने तक और पिता के सामने गाने में झिझकने से लेकर हॉलीवुड के दिग्गज पू बेयर (Poo Bear) के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में गाना रिकॉर्ड करने तक, नेवान ने जबरदस्त मेहनत की है. वह अब रोजाना घंटों डांस और वोकल एक्सरसाइज करते हैं.

‘कोलावेरी डी’ से ‘अभी मुझमें कहीं’ तक का बचपन का सफर

सोनू निगम ने नेवान के बचपन के उन पलों को भी याद किया जब उसने महज 4 साल की उम्र में ‘कोलावेरी डी’ और 4.5 साल की उम्र में स्टेज पर ‘अभी मुझमें कहीं’ गाकर दर्शकों का दिल जीता था. सोनू ने फैंस से अपील की कि वे नेवान को अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि वह विनम्रता और लगन के साथ आगे बढ़ सके.

---विज्ञापन---

म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार

नेवान निगम का पहला गाना और शॉर्ट फिल्म ‘स्लाइड’ सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ-साथ फैंस भी नेवान को उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Nov 08, 2026 06:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो