Monday, 9 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 4: दीवाली पर ‘रामायण’ का तूफान, 500 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर-साई की फिल्म

Ramayana Box Office Collection Day 4: नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' ने दिवाली के खास मौके पर शानदार कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

Ramayana Box Office Collection Day 4
Ramayana Box Office Collection Day 4

Ramayana Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं. पिछले 4 दिनों से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने चौथे दिन यानी दिवाली के खास मौके पर धुआंधार कमाई की है. जिसके साथ फिल्म ‘रामायण’ की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत में 250 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इससे साफ है कि फिल्म ने दिवाली वीक की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने दिवाली के दिन कितने करोड़ की कमाई की है.

दिवाली पर ‘रामायण’ का जलवा

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ ने चौथे दिन यानी दिवाली के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने रविवार को दिवाली के दिन 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, फिल्म का ये कलेक्शन तीसरे दिन की तुलना में 19.6 प्रतिशत कम है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 238.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब ये फिल्म जल्द ही भारत में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया है. दिवाली के दिन फिल्म ने हिंदी में 36.75 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 6.25 करोड़ रुपये, तमिल में 3.15 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

दिवाली पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की चौथे दिन थिएटर ऑक्यूपेंसी भी काफी अच्छी रही है. दिवाली के खास मौके पर पूरे भारत में फिल्म के 21,770 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 38.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, रविवार के दिन सुबह के शो में 32.62 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.31 प्रतिशत, शाम के शो में 32.00 प्रतिशत और रात के शो में 35.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने महज 4 दिनों में 499.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है.

First published on: Nov 09, 2026 08:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो