Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल की बीमारी से जूझ रही थीं Lidiya Fedoseyeva-Shukshina, 88 साल की उम्र में निधन

Lidiya Fedoseyeva-Shukshina Death: मशहूर रूसी अभिनेत्री लिडिया फेडोसेयेवा-शुक्शिना का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल की बीमारी से पीड़ित लिडिया ने अस्पताल में अंतिम सांस ली. 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं लिडिया के निधन से सिनेमा जगत स्तब्ध है.

lidiya fedoseyeva shukshina death
lidiya fedoseyeva shukshina death

Lidiya Fedoseyeva-Shukshina Death: सोवियत और रूसी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री लिडिया फेडोसेयेवा-शुक्शिना (Lidiya Fedoseyeva-Shukshina) का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ‘पिपल्स आर्टिस्ट ऑफ रशिया’ से सम्मानित लिडिया लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 100 से अधिक फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली इस महान अदाकारा के जाने से पूरी दुनिया के सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

एक्यूट हार्ट फेलियर बना निधन का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिडिया फेडोसेयेवा-शुक्शिना के निधन की मुख्य वजह एक्यूट हार्ट फेलियर (Acute Heart Failure) रही. अक्टूबर के मध्य में हालत बिगड़ने और सांस लेने में भारी तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

---विज्ञापन---

2023 से लगातार बिगड़ रही थी सेहत

अभिनेत्री का स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों से काफी खराब चल रहा था. जून 2023 में उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद अक्टूबर 2025 में उनकी हार्ट सर्जरी (स्टेंटिंग) की गई थी. हालांकि, उनकी स्थिति में कुछ ही समय के लिए सुधार हुआ. फरवरी 2026 में उन्हें दोबारा सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनमें हार्ट फेलियर की पुष्टि की थी.

100 से अधिक फिल्मों में किया था काम

लिडिया फेडोसेयेवा-शुक्शिना सोवियत और रूसी सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम थीं. उन्हें ‘पिपल्स आर्टिस्ट ऑफ रशिया’ के सम्मान से भी नवाजा गया था. अपने लंबे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पेचकी-लावोचकी’ (Pechki-lavochki), ‘द रेड स्नोबॉल ट्री’ (The Red Snowball Tree), ‘डेड सोल्स’ (Dead Souls) और ‘द पियर्स’ (The Peers) जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

पांच शादियां और पर्सनल लाइफ

लिडिया का व्यक्तिगत जीवन भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने अपने जीवनकाल में पांच शादियां कीं, जिनमें अभिनेता व्याचेस्लाव वोरोनिन, निर्देशक-लेखक वासिली शुक्शिन, सिनेमैटोग्राफर मिखाइल अग्रेनोविच, आर्टिस्ट मारेक मेझेयेवस्की और निर्माता बारी अलिबासोव शामिल हैं.

पीछे छोड़ गईं भरा-पूरा परिवार

88 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली लिडिया अपने पीछे तीन बेटियां- अनास्तासिया वोरोनिना-फ्रांसिस्को, मारिया और ओल्गा शुक्शिना के अलावा नाती-पोतों और पड़पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2026 07:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो