Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कहां हैं शुभांगी अत्रे की बेटी आशी? पेरेंट्स का हुआ तलाक, सर से उठा पिता का साया

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स पति का निधन हो गया है। दो महीने पहले ही कपल का तलाक हुआ था। अब उनकी एक बेटी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की बेटी कहां हैं और क्या कर रही हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Apr 23, 2025 15:46
Share :

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी के किरदार से पहचान बनाने वाली शुभांगी के पूर्व पति पीयूष पूरे का हाल ही में लिवर सिरोसिस के कारण निधन हो गया। इस दुखद घड़ी में सबकी नजरें उनकी 18 साल की बेटी आशी पर टिक गई हैं।

आशी, जो अपने माता-पिता के अलग होने के बाद से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं, इस वक्त अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। शुभांगी अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें साझा करती हैं, जिससे पता चलता है कि मां-बेटी का रिश्ता बेहद खास है।
बता दें कि शुभांगी ने 2003 में पीयूष से शादी की थी, लेकिन 2005 से दोनों अलग रहने लगे थे। बेटी की खातिर उन्होंने सालों तक तलाक नहीं लिया। आखिरकार, फरवरी 2025 में दोनों का ऑफिशियल तलाक हुआ। पिता के निधन के बाद आशी को बड़ा भावनात्मक झटका लगा है। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन इस घटना ने उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: पहलगाम आतंकी हमले से दहले साउथ स्टार्स, किसी का टूटा दिल तो किसी ने बताया काला दिन

First published on: Apr 23, 2025 03:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola