Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जिस रिमेक ने Shefali Jariwala को बनाया ‘कांटा लगा गर्ल’, जानें उस 53 साल पुराने गाने की कहानी

Shefali Jariwala Kaanta Laga Song Inside Story: शेफाली जरीवाला जिस 'कांटा लगा' गाने ने रातोंरात स्टार बनाया था, वो गाना 53 साल पुराना है। आज हम आपको उस गाने की इनसाइड स्टोरी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस गाने की ऑरिजनल कहानी क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Social Media

Shefali Jariwala Kaanta Laga Song Inside Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई। शेफाली की ख्वाहिश थी कि वो मरते दम तक ‘कांटा लगा गर्ल’ कहलाई जाएं और उनकी ये ख्वाहिश पूरी भी हुई। भले ही वो अब इस दुनिया में ना रही हों लेकिन वो आज भी ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस गाने ने शेफाली को रातों रात स्टार बनाया था वो 53 साल पुराने गाने का रिमेक था। जो शेफाली के रिमेक से पहले भी काफी मशहूर था। तो चलिए आज हम आपको उस 53 साल पुराने गाने की कहानी बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला केस में नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आई जानकारी

---विज्ञापन---

आशा पारेख पर फिल्माया गया था गाना

‘कांटा लगा’ गाना बॉलीवुड के इतिहास का वो गाना है जो ओरिजिनल भी ब्लॉकबस्टर रहा और रिमेक के बाद भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। सबसे पहले ये गाना साल 1972 में आई ‘समाधि’ मूवी में आशा पारेख पर फिल्माया गया था। इस गाने में एक्ट्रेस के डांस की काफी तारीफ भी हुई थी। वहीं उस दौरान इस गाने ने तहलका मचा दिया था। बच्चे-बच्चे की जुबान पर ये गाना रटा हुआ था।

53 साल पहले भी ब्लॉकबस्टर था ‘कांटा लगा’

‘समाधि’ मूवी के इस गाने को लता मंगेशवर ने अपनी आवाज दी थी। साथ ही आरडी बर्मन ने इसमें म्यूजिक दिया था और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। उस समय ये गाना इतना ब्लॉकबस्टर हुआ था कि इस गाने के बिना शादी और पार्टी अधूरी मानी जाती थीं। गाने के साथ-साथ ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

गाने के साथ मूवी भी थी हिट

प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी ‘समाधि’ मूवी में आशा पारेख के साथ-साथ धर्मेंद्र और जया बच्चन भी लीड रोल में नजर आए थे। साल 1972 में ये मूवी टॉप 10 मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी। आशा पारेख के ‘कांटा लगा’ गाना इतना ज्यादा सुपरहिट था कि साल 2002 में इस गाने का रिमिक्स वर्जन रिलीज किया गया।

---विज्ञापन---

30 साल बाद बना रिमेक

‘कांटा लगा’ के रिमिक्स वर्जन में शेफाली जरीवाला नजर आईं। ये गाना उनके करियर का पहला प्रोजेक्ट था। पुराने बोल और पुराने टच के साथ इस गाने को ऐसे रिमिक्स किया गया कि ये पार्टियों की जान बन गया। वहीं शेफाली जरीवाला को इस गाने ने रातोंरात स्टार भी बना दिया था। फिर क्या था एक्ट्रेस इंडस्ट्री में ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही मशहूर हो गईं। भले ही 27 जून 2025 को एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर चली गई हो लेकिन ये नाम उनके साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें: ‘नब्ज चल रही थी लेकिन…’, Shefali Jariwala की दोस्त ने खोली मौत से पहले की अनसुनी बातें

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2025 12:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola