Ranbir Kapoor Supports Alia Bhatt Film Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली स्पाय थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी सिलसिले में आलिया कुछ समय पहले कॉमेडियन समय रैना के शो ‘लैटेन्ट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में भी गई थी. जहां, उनकी कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसी बीच इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें आलिया के पति रणबीर कपूर खास अंदाज में अपनी पत्नी की फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं. रणबीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रणबीर की खूब तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
रणबीर ने लिया ‘अल्फा’ को किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. गाड़ी से बाहर निकलने के बाद रणबीर पैपराजी को पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी टी-शर्ट ने फैंस का ध्यान अपनी खींच लिया. दरअसल, रणबीर की टी-शर्ट पर ‘माई वाइफ्स एन अल्फा’ लिखा हुआ था, जिसे फैंस ने बिना देर किए तुरंत नोटिस कर लिया. रणबीर की टी-शर्ट पर लिखी ये लाइन आलिया की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ की ओर इशारा कर रही थी. इस टी-शर्ट के साथ रणबीर ने ट्राउजर, कैप और सनग्लास पहने हुए थे.
फैंस की रणबीर की तारीफ
वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में रणबीर कपूर के काम की खूब तारीफ की. जैसे एक यूजर ने लिखा, ‘उनकी पत्नी अल्फा हैं, और वो ये बात पूरी दुनिया को यह बताना चाहते हैं.’ एक दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, ‘मुझे इन दोनों का एक-दूसरे को सपोर्ट करने का तरीका बहुत पसंद है. गंगूबाई और एनिमल फिल्मों के दौरान भी उन्होंने एक-दूसरे का साथ दिया था.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो वाकई कमाल है.’ एक और दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सपोर्टिव हबी.’ बता दे कि आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.