Mawra Hocane Wedding Photos: ‘सनम तेरी कसम’ से भारत में पॉपुलर होने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन शादी के बंधन में बंध गई हैं। मावरा ने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी एक्टर संग निकाह किया है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 7 फरवरी को ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज होने वाली है और उससे पहले एक्ट्रेस ने निकाह कर अपने सभी चाहने वालों को बड़ा गिफ्ट दे दिया है।
यह भी पढ़ें: Valentine Week में पार्टनर को दिखाएं ये कल्ट रोमांटिक फिल्में, दोबारा होने जा रहीं रिलीज
मावरा होकेन बनीं दुल्हन (Mawra Hocane Wedding Photos)
पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मावरा होकेन (Mawra Hocane) 32 साल की उम्र में निकाह कर लिया है। मावरा ने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया है। मावरा होकेन की पॉपुलैरिटी इंडिया में भी कम नहीं है और उनकी शादी की खबर सुनकर हर कोई दंग रह गया है। मावरा ने पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी को अपना हमसफर बनाया है, दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
5 फरवरी को किया निकाह
पाकिस्तानी स्टार कपल अमीर गिलानी और मावरा होकेन ने 5 फरवरी 2025 को निकाह किया है। उन्होंने निकाह की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो दोनों लाहौर के किले में एक-दूसरे संग रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। मावरा ने अपने इस खास दिन पर खूबसूरत आसमानी नीले रंग का लहंगा और चोली पहना है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्टर अमीर गिलानी ने चारकोल कलर की सलवार कमीज पहनी है और उन्होंने अपने लुक को मैचिंग कलर की वास्कट और शॉल से कंप्लीट किया है।

इन 2 शोज में साथ किया काम
साल 2020 में सीरियल ‘सबात’ और उसके बाद साल 2023 में ‘नीम’ नाम के पाकिस्तानी ड्रामा में मावरा और अमीर ने साथ काम किया है। इन दोनों को लेकर अक्सर ही ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर हमेशा इन दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया था। मगर अब दोनों ने निकाह की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में क्यों भड़कीं अर्चना गौतम? टीम चैलेंज टास्क में हुई गरमा-गर्मी